सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर, 2 अक्टूबर। शांत क्रांत संघ के नायक आचार्यश्री विजय राज.जी.मसा. के जन्मोत्सव पर बुधवार को श्री शांतक्रांत युवक संघ की ओर से विविध धार्मिक व सेवा कार्य किए गए। दसानियों के चौक के सुन्दर सदन में गुणनुवाद सभा, सामूहिक जाप तथा 311 श्रावक-श्राविकाओं ने एकासना किया।
संघ के संजय सांड़ ने बताया कि जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की साध्वीवृृंद ने आचार्यश्री विजयराज जी.म.सा. की ओर से भगवान महावीर के आदर्शों को स्थापित करने के लिए किए गए कार्यों का स्मरण दिलया तथा महामांगलिक पाठ सुनाया। अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने गौ शाला में गायों को चारा, लापसी तथा वृृद्ध आश्रम, झोपड़ पट््टी में में प्रवास कर रहे घर परिवार से बेघर, लाचार बीमार व गरीब लोगों को भोजन करवाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। अनेक सदस्यों ने जैन समाज के श्मशान गृृह में बने पक्षियों के अनूठे केन्द्र में जाकर चुगा डाला तथा जीवदया का संकल्प दोहराया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...