सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर : 2 अक्टूबर 2019
गांधी जी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में संख्या अबेकस द्वारा कोठारी पैलेस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कैदारनाथ अग्रवाल, जयपुर से श्री सीताराम गुप्ता व मोनिका गुप्ता थे। कार्यक्रम की शुरूआत गांधीजी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की संचालक श्रीमति नीतू अग्रवाल ने पॉलिथीन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया तथा शपथ दिलवाई की हम भविष्य में पॉलिथीन का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम में महात्मा गांधी की जीवनी के बारे में बताया एंव पूर्व में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को संख्या अबेकस के मंच से सुनैना पुरोहित गैस्ट ऑफ ऑनर चैलेज स्कूल द्वारा सम्मानित किया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...