सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जगमगाई सूरसागर झील और झील के चहुंओर प्रकाशमय हुआ शहर
बीकानेर, 26 अक्टूबर। ऐतिहासिक सूरसागर झील जगमग दीपकों और रंगीन रोशनी से नहाया । कुछ दिन पहले तक इस झील में गंदा पानी और गंदगी तैर रही थी, जिसे जनता और जन प्रतिनिधियों की आवाज पर जिला प्रशासन ने निकलवाकर झील को स्वच्छ करवाया ।
जगमग सूरसागर झील को देखने पहुंचे जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि जिन 10 संस्थाओं ने इसे सजाने का काम किया है, वे सभी बधाई की पात्र है। इस आयोजन से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस झील का स्वरूप हमेशा खिला रहे इसके लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। जिला कलक्टर ने कहां कि सभी संस्थाएं प्रथम रहेगी, वही बेस्ट इनोवेशन अवार्ड लायंस क्लब उड़ान को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उड़ान द्वारा रंगोली के माध्यम से वृद्ध जन सेवा, नेत्रदान महादान, स्वच्छ बीकानेर और श्रेष्ठता से सेवा थीम को उकेरा गया है। उड़ान को बेस्ट थीम के लिए अलग से अवार्ड दिया जाएगा। वहां उपस्थित जिला कलक्टर और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी श्वेता धनकर ने रंगोली की तारीफ की ।
इन संस्थाओं ने किया दीपदान-
लाॅयन्स क्लब उडान, आॅवर फाॅर नेशन, रोटरी क्लब, रोट्रेक्ट क्लब, भारत स्काउट गाईड वुमन पाॅवर सोसायटी सहित अनेक संस्थाओं ने दीपदान के आयोजन में भाग लिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ( प्रशासन) ए एच गौरी, आयुक्त नगर निगम डॉ प्रदीप के गवांडे, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय विकास हर्ष ने भी सूरसागर की ऐतिहासिकता और आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी ने किया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...