सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर को प्लास्टिक मुक्त करने का प्रयास
बीकानेर। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में शनिवार को शहर के युवाओं द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया ।फिजियाथैरेपिस्ट डॉ. अमित पुरोहित ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक धरती एवं पर्यावरण को बेहद नुकसान पहुंचाता है इसलिए स्कूली बच्चों एवं फेसबुक सोशल मीडिया के साथियों को इकट्ठा कर प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान से जोड़ा गया। इस मौके पर समाजसेवी लक्ष्मण मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में हम उस दुकान से काई भी वस्तु न खरीदें जहां पर प्लास्टिक की थैलियों में सामान को पैक करके दिया जाता है।
इस मौके पर योग गुरू दीपक शर्मा एवं पवन व्यास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संकल्प दिलवाया कि हमें सबसे पहले स्वयं को बदलना होगा और उसके बाद शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाना होगा। कार्यक्रम में भुवनेश्वर पुरोहित, दीपक शर्मा, पवन व्यास, निराली आचार्य, मोहित तंवर, लक्ष्मण मोदी, अमित पुरोहित, अरूण कुमार, नमामि रंगा, यशकुष्ण रंगा, आनंद राजपुरोहित, मंथन पुरोहित, दिनेश पुरोहित एवं कई युवक-युवतियां एवं महिलाएं मौजूद थी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...