सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
फोटो : लिम्का बुक रिकॉर्डर फोटोग्राफर मनीष पारीक
🇮🇳खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
हंसती - बलखाती रेखाओं में है मेरी दिवाली... विश्व की सबसे बड़ी ड्रॉइंग बनाते हुए दीपावली मना रही बीकानेर की मेघा हर्ष
-✍️ मोहन थानवी
बीकानेर । मेरी दिवाली तो इन हंसती-मुस्कुराती रेखाओं में छुपी है...। यह कहा मेघा हर्ष ने, जो बीबीएस के बड़े ऑडिटोरियम पर विश्व की सबसे बड़ी 70x70 फिट ड्रॉइंग को पूर्ण करने में जुटी हुई हैं। जी हां, दीपावली पर जब सारी दुनिया हंसते मुस्कुराते एक दूसरे को मिठाइयां खिलाते आतिशबाजी करते हुए और बच्चों को नए-नए वस्त्र आभूषण और उनकी मनपसंद की चीजों की खरीदारी करते हुए दीपावली मना रही है तब बीकानेर की बेटी मेघा हर्ष अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बिग केनवास पर कूची से एक तय संदेश देने वाली आकृति को उकेर रही है। इतनी बड़ी ड्राइंग बनाने के पीछे मेघा का मकसद गिनीज बुक में इस ड्राइंग के साथ बीकानेर का नाम दर्ज करवाना है। ड्रॉइंग बनाती मेघा से बात करने के लिए हमें काफी देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ी, दो सेशन के बीच 5 मिनट के आराम में प्रमुख सहयोगी लिम्का बुक रिकॉर्डर फोटोग्राफर मनीष पारीक के सहयोग से अति संक्षिप्त बात संभव हो सकी। मेघा का कहना है कि इस बिग केनवास पर 16 अक्टूबर से अब तक रेखाओं को उकेरते हुए उन्हें थकान नहीं बल्कि ड्रॉइंग पूरी होते देख और अधिक ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने शुभारम्भ अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, संवित सोमगिरी जी महाराज सहित तमाम गणमान्य जनों का साक्षी बनने के लिए आभार व्यक्त किया । उनकी इस 70x70 फीट के केनवास पर बनाई जा रही ड्रॉइंग को साकार होता देखने स्कूल कॉलेजों से हजारों विद्यार्थी आ चुके हैं। इसी क्रम में दिवाली के दिन भी कुछ परिवारों ने बीबीएस पहुंचकर उनकी हौसला अफजाई की।
- खबरों में बीकानेर 🎤

📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...