सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
”प्लास्टिक- ना-बाबा-ना” अभियान
02.10.2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय),जयपुर के निर्देशानुसार ”प्लास्टिक - ना-बाबा-ना” अभियान के तहत कार्यवाहक जिला एवं सेशन न्यायाधीश रामअवतार सोनी के निर्देशन में जिला न्यायालय परिसर में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि उक्त प्रार्थना सभा में बीकानेर न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायिक कर्मचारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक एवं थर्माकॉल से बनी सामग्री का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। इसी क्रम में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पवन कुमार अग्रवाल एवं स्टाफ द्वारा “वन हॉर फॉर नेशन” संस्था के सदस्यगण के साथ पीबीएम अस्पताल के जनाना विभाग के मैदान में सफाई कर श्रमदान किया एवं उपस्थित आमजन को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया। तथा इसी अभियान के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों की रैली निकाली गई जिसको अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पवन कुमार अग्रवाल एवं अति. जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली के द्वारा आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु आमजन को प्रेरित किया। इसी अभियान के तहत कार्यालय के पैनल अधिवक्ताओं एवं पीएलवीगण द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाकर आमजन को प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...