सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
डूंगर कॉलेज में महा रक्तदान शिविर सम्पन्न
(लगभग 300 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान)
बीकानेर 2 अक्टुबर। सम्भाग के सबसे बड़े, राजकीय डूंगर महाविद्यालय में राज्य सरकार के निर्देशानुसार गांधी जयन्ति के अवसर पर बुधवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने बताया कि इस शिविर में डूंगर कॉलेज, रामपुरिया कॉलेज, ज्ञान विधि, कीन कॉलेज, जैन पी.जी.कॉलेज, जैन कन्या, राजकीय विधि महाविद्यालय, बिन्नाणी कॉलेज सहित कुल बारह महाविद्यालय तथा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, राजूवास, स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय सहित कुल तीन विश्वविद्यालयों के विद्यार्थिगण तथा संकाय सदस्यों ने रक्तदान में भाग लेकर अपनी सहभागिता दी।
डॉ. कौशिक ने बताया कि शिविर का उद्घाटन प्रातः नौ बजे जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री ए.एच.गौरी, श्री शैलेन्द्र देवड़ा, कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. राकेश हर्ष, राजीव गांधी स्टडी सर्किल के जिला संयोजक डॉ. बिट्ठल बिस्सा, आयोजन समिति सदस्य डॉ. संजय आचार्य, छात्र संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार, श्री रामनिवास कूकणा एवं छात्र संघ उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव सहित विभिन्न महाविद्यालयों के एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट, विद्यार्थीगण, संकाय सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नोडन अधिकारी डॉ. जी.पी. सिंह ने बताया कि इस शिविर हेतु 2000 से अधिक छात्रों ने संकल्प पत्र भरा था जिसमें से बुधवार को लगभग 750 छात्र छात्राओं ने शिविर में भाग लिया। अधिकांश छात्र कम उम्र, कम वजन एवं कम हीमोग्लोबिन की वजह से रक्तदान नहीं कर पाये।
एन.सी.सी. कैप्टन डॉ. राजेन्द्र राजपुरोहित सहित ं 32 कैडेट्स ने रक्तदान किया। सातवीं राजस्थान एन.सी.सी.बटालियन की प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल कमला विश्नोई ने भी उपस्थित रहकर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कैडेट्स ने प्रदूषण नियंत्रण जागरूकता विषयक एक रैली का भी आयोजन किया।
मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि फिट इण्डिया कार्यक्रम के तहत छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में ही लगभग तीन किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया। साथ ही छात्र संघ अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार गोंदारा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मुख्य द्वार के सामने सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। डॉ. सोनू शिवा ने बताया कि बुधवार को दोपहर गांधी फिल्म का प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...