सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर उ.प.रेलवे के बीकानेर मंडल पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रोक व श्रमदान द्वारा सफाई अभियान
मंडल रेल प्रबंधक,बीकानेर श्री संजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज दिनांक 02.10.19 को बीकानेर मंडल के सभी स्टेशनों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग रोकने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रमों ,रैलियों का तथा श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया।
बीकानेर स्टेशन पर सर्वप्रथम सुबह 08.00 बजे सभी रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात स्काउट/गाईड्स ,अधिकारीगण व रेलवे कर्माचारियों द्वारा प्लेटफॉर्म सं. 06 से उपरी पैदल पुल से होते हुए प्लेटफॉर्म सं. 01 तक एक स्वच्छता एवं एकल प्रयोग प्लास्टिक के उपयोग ने करने की जानकारी के बैनरों व नारों के साथ रैली निकाली।प्लेटफॉर्म सं. 01 पर एक बायोटॉयलेट का मॉडल बनाया गया है, जिसका मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया तथा इसके अधिकाधिक प्रयोग करने के फायदे आम जनता को बताए गए। यहां पर एक सेल्फी प्वाईंट बनाया गया है , जिस पर अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा सेल्फी ली गई।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा स्टेशन पर खडी रणकपुर एक्सप्रेस का संपूर्ण निरीक्षण किया गया तथा उचित निर्देश दिए गए।प्लेटफॉर्म सं. 01 से रैली के रूप में रेलवे कॉलोनी आकर मंडल रेल प्रबंधक महोदय के नेतृत्व में रेलवे के अधिकारियों , कर्मचारियों ,स्काउट/गाईड व ऑवर फॉर नेशन संस्था के सदस्यों द्वारा श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया।
इस अवसर पर ऑवर्स फ़ॉर नेशन व श्री डी.एल.मीणा,अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन), श्री प्रमोद कुमार खत्री , अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा), श्री जितेन्द्र मीणा,वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक,श्री हर्षवर्धन नांगल, वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी ,श्री ए.के.रैना, मंडल वाणिज्य प्रबंधक,श्री विश्वेन्द्र हुड्डा, ईएनएचएम व मंडल यांत्रिक अभियंता, श्री अमरदेव प्रताप सिंह, एईएनएचएम, श्री जितेन्द्र शर्मा , सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रथम सहित अनेक अधिकारियों व रेलवे कर्मचारियों ने भी श्रमदान में अपना योगदान दिया।
इसी क्रम में बीकानेर मण्डल के सभी रेल्वे स्टेशनो पर रेल्वे कर्मचारियों, विभिन्न समाजिक संगठनों, स्कूली छात्रों द्वारा श्रमदान, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग रोकने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रमों ,रैलियों का आयोजन किया गया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...