सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षक सम्मानित, एसडीएम ने किया गांधी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान .. बीकानेर...राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन खाजूवाला पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता उपखंड अधिकारी संदीप कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि सीसीवी चेयरमैन भगीरथ ज्यानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सियाग, कांग्रेस ब्लॉक महासचिव मुसे खा, पूर्व सरपंच समाजसेवी पदमाराम चौहान थे ।कार्यक्रम आयोजक सीबीईईआे प्रमोद कुमार त्रिवेदी,एसीबीईओ रामप्रताप मीणा एवं संजय गिरधर थे। कार्यक्रम में दो शिक्षक राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवनगर के वरिष्ठ शिक्षक मोहरसिंह मीना सलावद एवं 3 पीडब्लूएम के शिक्षक बाबूलाल सुथार को 51सौ रुपए एवं प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढ़ाकर ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया। साथ ही तीन पंचायत डंडी,40 केवाईडी,22 केवाईडी को उजयारी पंचायत के रूप में सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी संदीप कुमार ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी से इनके बताएं रास्ते पर चलने का आह्वान किया व कहा कि शिक्षकों का समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। सीसीवी चेयरमैन ज्यानी व पूर्व सरपंच पदमाराम चौहान ने शिक्षकों से स्कूलों में कड़ी मेहनत से काम करने एवं बच्चो को उच्च सेवा में जाने हेतु प्रेरित करने की बात कही। वरिष्ठ शिक्षक मोहरसिंह सलावद ने सभी से गांधी जयंती से प्लास्टिक थैलियों के प्रयोग नहीं करने की अपील की ओर कहा की हम सभी मिलकर अपने ब्लॉक को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु कार्य करें। कार्यक्रम को एसीबीईईओ रामप्रताप मीणा, संजय गिरधर,कांग्रेस ब्लॉक महासचिव मुसे खा,व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सियाग, नरेंद्र भार्गव,श्याम रामावत ने संबोधित किया। ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में एसडीएम संदीप कुमार,सीबीईईओ प्रमोद कुमार त्रिवेदी,एसीबीईईओ रामप्रताप मीणा,संजय गिरधर, सी सी वी चेयरमैन भागीरथ ज्यानी,पूर्व सरपंच पदमाराम चौहान,व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सियाग,कांग्रेस ब्लॉक महासचिव मुसे खा, वरिष्ठ शिक्षक मोहरसिंह मीना सलावद सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...