सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
2अक्टूबर 2019
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी का जीवन आज भी प्रेरणास्पद युवाओ को इनको पढ़ना चाहिए-श्रीलाल व्यास
गांधी जी और शास्त्री जी की तरह सत्यनिष्ठ और अडिग पथ पर चलते हुए देश को बांटने वाली ताकतों को हराना होगा- वत्सस
बीकानेर 2 अक्टूबर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी जी की प्रतिमा स्थल गांधी पार्क में स्मरण सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री श्रीलाल व्यास ने दोनों ही महापुरुषों स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने इस देश को अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजी दासता से मुक्त करवाया यही नहीं भारत देश को अंग्रेजो की दासता से मुक्त करवाने के लिए सबसे पहले सर्व धर्म समभाव का अनुसरण करते हुए महात्मा गांधी ने हिंदू मुस्लिम सिख इसाई भाई भाई का नारा देते हुए सब को एक माला के मोती के रूप में पिरोने का कार्य किया श्री लाल बहादुर शास्त्री देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने जय जवान और जय किसान का नारा देते हुए हरित क्रांति की तरफ कदम उठाए दोनो ही महापुरुषों का जीवन बहुत ही संघर्ष भरा और इस देश को आजादी के बाद में एक नए रूप में पिरोने वाला रहा है
इन दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी प्रेरणास्पद है खासतौर से युवाओ को इनके जीवन को पढ़कर देश सेवा के लिए खुद को तैयार करना चाहिए
उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सांखला ने पुष्पहार और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म और उसी दिन लाल बहादुर शास्त्री का जन्म एक बहुत ही सुखद संयोग है
दोनों ही व्यक्ति देश में अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले रहे हैं हमे उनके जीवन दर्शन को अधिकतम लोगो के समक्ष ले जाना होगा ताकि नई पीढ़ी इनको समझ सके
शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दोनो महापुरषो के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुएकहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छवि आज हिंदुस्तानी नहीं पूरे देश में शांति के दूत के रूप में देखी जाती है इस आपाधापी भरे जीवन में जहां मनुष्य अपने आप को संयमित नहीं रख पाता ऐसे में गांधी विचारधारा और गांधी दर्शन को पढ़ कर अपने जीवन को कैसे संयमित किया जा सकता है सीख सकता है अहिंसा परमो धर्म का सूत्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत को दिया जिससे इस देश को एकता और अखंडता में कभी भी कोई कमी नहीं आई है सत्य के साथ परेशानी जरूर होती है लेकिन सत्य की हार कभी नही होती |
वत्सस ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने हमेशा अपना जीवन गांधीवादी विचारधारा से व्यतीत करते हुए अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में किसानों के लिए और देश के आम लोगों के लिए एक ऐसे सूत्र का संकल्प किया कि वे सभी मिलकर इस देश की विकास के भागीदार बन सके आदर्शवादी और नैतिक मूल्य में विश्वास रखने वाले व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर शास्त्री रहे है
इसलिए आज के इस पावन दिन पर हम सबको यह संकल्प लेना है कि हम सब सत्य के साथ चलते हुए देश को बांटने वाली ताकतों को उखाड़ फेकना है
अंत मे सभी उपस्थित जनो ने "वैष्णव जन ते तैने कहिये"-और रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई
आज पुष्पांजलि और स्मरण सभा मे ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, सुमित कोचर, महासचिव सुभाष स्वामी, सचिव अब्दुल रहमान लोदरा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हबीबा चौधरी, शर्मिला पंचारिया, आईटी सेल संयोजक जयदीप सिंह जावा एसटी प्रकोष्ट अध्यक्ष गोवर्धन मीणा, एसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भवरलाल हटीला,कार्यकारणी सदस्य एनुल अहमद, ने भी विचार प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
इस अवसर पर एडवोकेट किशन शर्मा,मोहम्मद इमरान, अकबर जोइया,शहजाद खान, मोहमद आरिफ सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...