सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
श्री करणी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का नवीन साज सज्जा के साथ शुभारंभ
जैन संस्कार विधि - प्रगतिमान प्रयोग
बीकानेर, 29/09/2019
तेयुप गंगाशहर के पूर्व अध्यक्ष पीयूष लूणिया के हरियाणा होटल के सामने, गंगाशहर रोड बीकानेर स्थित श्री करणी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम की नवीन साज सज्जा के साथ शुभारंभ का कार्यक्रम रविवार प्रातः 9.30 बजे जैन संस्कार विधि से मनाया गया ।
अभातेयुप मानद संस्कारक धर्मेन्द्र डाकलिया ने सहयोगी रतन छलाणी एवं तेयुप अध्यक्ष पवन छाजेड़ के साथ संयुक्त रूप से विधि विधान अनुरूप मांगलिक मंत्रोचार सहित सारा कार्य सानन्द सम्पन्न करवाया । धार्मिक गीतिकाओं का भी संगान एवं नमस्कार महामंत्र का भी जप किया गया ।
इस अवसर पर तेयुप गंगाशहर के पांच पूर्व अध्यक्ष सहित वर्तमान अध्यक्ष और उनकी बड़ी संख्या में टीम भी उपस्थित रही । इस अवसर पर समाज और सभा संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...