सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
डूंगर कॉलेज कन्या छात्रावास में योग शिविर प्रारम्भ
बीकानेर 1 अक्टूबर । डूंगर कॉलेज के महिला छात्रावास में रविवार को महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर के तत्वावधान में पांच दिवसीय योग का शुभारम्भ हुआ। छात्रावास प्रभारी डॉ. सुषमा जैन ने बताया कि शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक एवं कोलायत प्राचार्य डॉ. शिशिर शर्मा के कर कमलों से हुआ। डॉ. जैन ने बताया कि श्रीमती सुनीता गुर्जर द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर समिति की सदस्या डॉ. अजन्ता गहलोत व श्रीमती इन्दु ने अपने उद्गार प्रकट किये। इस अवसर पर डॉ. प्रेरणा महेश्वरी, डॉ. सुनीता गोयल एवं डॉ. उमा राठौड़ ने सक्रिय भागीदारी निभायी। तीस छात्रायें इस प्रशिक्षण का लाभ ले रही हैं।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...