सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर द्वारा जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन मुनि श्री सुमति कुमार जी के सानिध्य में तेरापंथ भवन, गंगाशहर में किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुनिश्री ने नमस्कार महामंत्र और लोगस्स पाठ के मंगल उच्चारण के साथ किया। विजय गीत का संघान तेयुप टीम द्वारा किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथी सभा के मंत्री अमर चंद जी सोनी ने किया। उसके बाद कन्या मंडल द्वारा महावीर अष्टकम का उच्चारण किया गया। इस अवसर पर मुनिश्री देवार्य कुमार जी और मुनिश्री आदित्य कुमार जी ने भी अपना मंगल उद्बोधन प्रदान करवाया।
मंत्री देवेन्द्र डागा ने बताया कि कार्यक्रम में दीपावली पूजन का डेमो मुख्य आकर्षण रहा। जैन संस्कार विधि से संस्कारक कन्हैयालाल बोथरा, धर्मेंद्र डाकलिया और रतन छलाणी ने दीपावली पूजन की विधि को श्रावक समाज के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने श्रावक समाज से कहा कि हम सभी अपने जीवन में होने वाले मांगलिक अवसरों को जैन संस्कार विधि से मनाकर अपनी इससे जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा महावीर स्तुति की गई।
कार्यक्रम में मुनिश्री सुमति कुमार जी ने अपना उद्बोधन प्रदान करवाया और कहा कि स्थानीय परिषद समय-समय पर अनेक कार्यक्रम अपने स्मअमस पर ओर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान होने वाले सारे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। उसके लिए उनका साधुवाद और जैन संस्कार विधि का कार्यक्रम सभी के सामने प्रस्तुत किया गया है उसका सभी श्रावक समाज से निवेदन कि वे भी इस विधि को अपनाएं और अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। मुनिश्री ने मंगल पाठ सुनाकर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी अशोक महनोत ने किया। अभातेयुप कार्यसमिति सदस्य पीयूष लूणिया, तेरापंथी सभा के मंत्री अमरचन्द सोनी, तेयुप अध्यक्ष पवन छाजेड़, मंत्री देवेन्द्र डागा एवं गणमान्य सदस्यों ने सभी को दीपावली पूजन पत्रक का वितरण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संस्कारकांे और श्रावक समाज का आभार ज्ञापन किया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...