सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ट्रेन सेफ्टी के साथ कोई शोर्टकट नहीं..., बीकानेर मंडल द्वारा इस वर्ष की दूसरी सेफ्टी सेमिनार आयोजित
बीकानेर, 23 अक्टूवबर, संरक्षा विभाग, उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर मंडल द्वारा इस वर्ष की दूसरी सेफ्टी सेमीनार आयोजित की गई । इस सेमीनार की अध्यक्षता श्री संजय कुमार श्रीवास्तसव, मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर द्वारा की गई जिसमें मंडल के निम्न् अधिकारियों श्री पी.के.खत्री, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा, श्री सुरेश चंद्र जे, वरि.मंडल यांत्रिक इंजीनियर/पावर, जगदीश प्रसाद शर्मा, वरि. मंडल यांत्रिक इंजीनियर/कैएवंवै, श्री बी.एल.मीणा, सहायक सुरक्षा आयुक्त,/ रे.सु.बल, श्री लालचंद सुथार, मंडल इंजीनियर/दक्षिण, श्री मनीष पदमावत, मंडल इंजीनियर/उत्तर, श्री सतीश मीणा, वरि.मंडल इंजीनियर/पूर्व, श्री बी.एस.मीणा, मंडल बिजली इंजीनियर/ सामान्यं, श्री बलवंत सिंह, सहायक परिचालन प्रबंधक/जी । इस संरक्षा सेमीनार में मंडल पर होने वाली असामान्य घटनाओं एवं संरक्षा से संबंधित नियमों पर विस्तार से चर्चा की गई । विभिन्न विभागों में कार्य से संबंधित आने वाली बाधाओं को आपसी विचार विमर्श से समाप्त किया गया एवं कुछ कर्मचारियों को समस्याओं को अग्रिम कार्यवाही हेतु नोट करते हुए संबंधित विभागों को आवश्ययक निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया।
वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल श्री सुनील जोशी ने बताया कि ट्रेन सेफ्टी (संरक्षा) के साथ कोई शोर्टकट नहीं अपनाना चाहिए । आए हुए विभिन्नी स्टेाशनों के प्रभारियों/कर्मचारियों ने अपने-2 बहुमूल्य उपयोगी विचार / सुझाव / समस्या एं इत्यादि रखे । जिन पर संरक्षा व सुरक्षा के दृष्टिकोण से ध्यान रखना अति आवश्याक है ।
सेमीनार में लगभग 40 से अधिक अन्य प्रभारियों ने अपनी उपस्थिति देकर सकारात्माक सहभागिता निभाते हुए इसको सफल बनाया ।
अंत में श्री सुनील जोशी, वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी ने सभी अधिकारियों व प्रभारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...