सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
वरिष्ठ शायर गुलाम मोहिउद्दीन माहिर के ग़ज़ल संग्रह का विमोचन 3 नवंबर को -----
बीकानेर के वरिष्ठ शाइर गुलाम मोहिउद्दीन माहिर के सोशल प्रोग्रेसिव सोसाइटी बीकानेर द्वारा प्रकाशित दूसरे ग़ज़ल संग्रह "आतशे कल्बो जिगर "का विमोचन 3 नवंबर रविवार सायं 4:00 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में होगा सोशल प्रोग्रेसिव सोसाइटी के अध्यक्ष नदीम अहमद नदीम ने बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष लोक कला मर्मज्ञ डॉक्टर श्रीलाल मोहता , मुख्य अतिथि अब्दुल वाहिद अशर्फी विशिष्ट अतिथि हाफिज फरमान अली तथा साहित्यकार राजेंद्र जोशी होंगे पत्र वाचन डॉक्टर शकीला बानों करेंगी सोसायटी के उपाध्यक्ष संजय जनागल ने बताया कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा करेंगे तथा गुलाम मोहिउद्दीन माहिर का परिचय उर्दू रचनाकार श्रीमती सीमा भाटी प्रस्तुत करेंगी , नदीम अहमद नदीम के अनुसार गुलाम मोहिउद्दीन माहिर का पहला
ग़ज़ल संग्रह "ताबीरे ख़्वाब" को भी अदबी दुनिया मे बहुत पसंद किया गया था ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...