सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पांच शताब्दी से अधिक प्राचीन भाडाशाह जैन मंदिर
में 108 फीट ऊंचे ध्वज की स्थापना, भक्ति संगीत के साथ पूजा
ढढ्ढा कोटड़ी में भगवान पाश्र्वनाथ महापूजन आज
बीकानेर, 30 सितम्बर। खरतरगच्छाधिपति आचार्यश्री मणि प्रभ सूरिश्वरजी के चतुर्थ पीठिका न्यास, एवं सज्जनमणि प्रवर्तिनी साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा. के 76 वें जन्म प्रवास और पन्द्रह छोड़ का उद्यापन निमित सोमवार को पांच शताब्दी से अधिक प्राचीन भांडाशाह जैन मंदिर में ध्वजारोहण व सत्रह भेदी पूजा भक्ति संगीत के साथ आयोजित की गई। स्वामी वात्सल्य का भी आयोजन हुआ।
साध्वीश्री के स्वर्णिम चातुर्मास, मासक्षमण, सोलह, नवरंगी एवं विविध तप सुवास की अनुमोदनार्थ श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास की ओर से श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ व खरतरगच्छ युवा परिषद के सहयोग से आयोजित होने वाले महोत्सव के तहत बागड़ी मोहल्ले की ढढ्ढा कोटड़ी में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे 108 जोड़ों के साथ भगवान पाश्र्वनाथ महापूजन होगा। बुधवार को 108 जोड़ों के साथ ही दादा गुरुदेव का महापूजन, तपस्वी बहुमान समारोह,विविध प्रतियोगिता के परिणाम एवं पुरस्कार वितरण तथा 3 अक्टूबर गुरुवार को 48 जोड़ों के साथ भक्तामर महापूजन होगा।
महोत्सव के प्रथम दिन प्रवर्तिनी साध्वी श्री शशि प्रभा व उनकी सहवृति साध्वीवृंद की साक्षी ध्वजारोहण व सत्रह अभिषेक में परमात्मा का मंगलमय विधान स्थापित कर भक्ति संगीत व जैनाचार्यों द्वारा रचित मंत्रों से भक्ति गीतों के साथ पूजन किया गया। पूजन में विधिकारक के साथ बीकानेर के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ गायक मगन कोचर, सुनील पारख, विचक्षण महिला मंडल ने विभिन्न राग व तर्जों में भजन प्रस्तुत किए । उदयपुर में विधिकारक यशवंत गोलेछा व नीमच के संजय ककरेचा ने जल, चंदन, गंध, पुष्प, नैवेध, अक्षत, फल, आभूषण, स्वर्ण, वासक्षेप, वाद्य्य और नृृत्य पूजा सविधि करवाई।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया कि मंगलवार को सत्रह भेदी पूजा व ध्वजारोहण, कायम ध्वजा के मूलनायकजी के लाभार्थी पुरखचंद, धनराज दीपचंद डागा, पूर्व में विजय कुमार अशोक कुमार पुखराज डागा, पश्चिम में अनुराग, विपुल कोचर, उतर में श्रीमती शशि देवी व अंजू लूणिया, दक्षिण में पूनमचंद सुरेश कुमार गोलछा, श्रीमंदर स्वामीजी के मंदिर में श्री मोतीचंद, नरेन्द्र कुमार खजांची परिवार थे।
पर्वतारोही मगन बिस्सा ने चढ़ाया ध्वज- पर्वतारोही मगन बिस्सा, श्रीमती सुषमा बिस्सा, रोहिताश्व और ओजस्वी बिस्सा ने मंदिर से 108 फीट ऊंची तथा सड़क से 126 फीट ऊंचाई पर कनार व जैन स्वास्तिक और अन्य चिन्हों से अंकित ध्वजाओं को चढाया। चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, मंत्री चन्द्र पारख, खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष राजीव खजांची, अभय कुमार डागा, नोएडा से आई श्रीमती आरती कोचर, खरतरगच्छ संघ के अशोक पारख व जैन समाज के गणमान्य लोगों ने ध्वजा चढ़ाने वाले बिस्सा परिवार का अभिनंदन करते हुए सराहना की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...