सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गांधी संकल्प पदयात्रा कल कोलायत में
केन्द्रीय मन्त्री मेघवाल देंगे अहिंसा का संदेश
बीकानेर / 02.10.2019 /
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में निकाली जाने वाली गांधी संकल्प पदयात्रा के बीकानेर संसदीय क्षेत्र के भाजपा देहात क्षेत्र के कार्यक्रमों का शुभारम्भ सांख्यदर्शन के प्रणेता मुनि कपिल की तपोभूमि श्रीकोलायत से होगी ।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष एवम् नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने बताया कि कल 3 अक्टूबर को गांधी संकल्प पदयात्रा कोलायत विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री अर्जुनराम मेघवाल रहेंगे । पदयात्रा सांख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनी मन्दिर से प्रारम्भ होकर कोलायत के मुख्य बाजारों से होती हुई मढ़, सांखला फांटा, दियातरा, भाणेका, नया गांव में जायेगी ।
देहात जिलाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने देहात भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवम् मण्डलों के अध्यक्षों को कोलायत पहुंच कर यात्रा में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया ।
यात्रा के लोकसभा समन्वयक एडवोकेट अशोक भाटी, कोलायत कार्यक्रम संयोजक हुक्माराम मेघवाल, पन्नालाल पंवार, हनुमान सांखी, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष छगन लाल प्रजापत, श्याम सुन्दर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मोहन लाल लोहिया, भगवान देव सारस्वत, खींयाराम सैन, मुरलीधर सैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की एवम् जिम्मेदारियां सौंपी ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...