सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गांधी जयन्ती
पर खादी प्रदर्शनी
का आयोजन
बीकानेर । राष्ट्रपिता
महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती
पर राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग
बोर्ड संभाग एवं जिला उद्योग केन्द्र
के तत्वावधान में 01 अक्टूबर से
खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी ग्रामीण हाट
में प्रारंभ हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन
अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन ने
किया। प्रदर्शनी में 2 अक्टू. से खादी
की फुटकर बिक्री पर 50 प्रतिशत
तक की विशेष छूट है। प्रदर्शनी 09
अक्टूबर तक दोपहर 12 बजे से
सांय 9.30 बजे तक रहेगी। मंजू
नैण गोदारा महाप्रबन्धक जिला
उद्योग केन्द्र ने कहा कि प्रदर्शनी में
खादी संस्थाएं समितियां, ग्रामोद्योग
इकाईयां एवं कुटीर उद्योग की यूनिटें
भाग ले रही है। प्रदर्शनी स्थल में
परंपरागत चरखा एवं अम्बर चरखें
पर कतिनों द्वारा कताई का प्रत्यक्ष
प्रदर्शन किया जायेगा। गांधी जयन्ती
पर ग्रामीण हाट में श्रमदान किया
गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...