सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रोटरी राजस्थानी भाषा समारोह 12-13 अक्टूबर 2019 को
रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य संबंधी वार्षिक पुरस्कार एवं सम्मान वर्ष 2019 की घोषणा कर दी गई है। रोटरी के अध्यक्ष श्री विकास कैली ने बताया कि 51 हजार रुपये का ‘‘कला डूंगर कल्याणी’’ राजस्थानी शिखर पुरस्कार सरदार पटेल विश्वविद्यालय वल्लभविद्यानगर गुजरात पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. भूपतिराम साकरिया को घोषित किया गया है। राजस्थानी गद्य साहित्य की उत्कृष्ट कृति का ‘‘खींवराज मुन्नीलाल सोनी’’ राजस्थानी गद्य पुरस्कार 21 हजार रुपये का श्री राजेन्द्र जोशी, बीकानेर की पुस्तक ‘‘जुम्मे री नमाज’’ को दिया जायेगा। राजस्थानी काव्य की उत्कृष्ट कृति का ‘‘ब्रज उर्मी अग्रवाल’’ राजस्थानी पद्य पुरस्कार 11 हजार रुपये का काव्य कृति ‘‘आडावळौ अरड़ायौ’’ के लेखक डॉ. अर्जुन सिंह शेखावत पाली को घोषित हुवा है।
निर्णायकों के द्वारा दिये गये प्राप्तांक के आधार पर पुरस्कार घोषित हुआ है। रोटरी क्लब द्वारा पुरस्कार-सम्मान समारोह के संयोजक रोटे. अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब यह दो दिवसीय सम्मान समारोह एवं वाद विवाद प्रतियोगिता 12-13 अक्टूबर को रोटरी क्लब, बीकानेर में आयोजित करने जा रहा है। इस समारोह में दिनांक 12 अक्टूबर को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा राजस्थानी वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय है : ‘‘अेक मुश्त चुनाव व्यवस्था सूं ही जनतंत्र री जड़ां मजबूत हो सके’’ इस समारोह के मुख्य अतिथि माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवरसिंहजी भाटी होंगे तथा अध्यक्षता वरिष्ठ राजस्थानी साहित्यकार श्री मालचन्द तिवाड़ी करेंगे दूसरे दिन 13 अक्टूबर को पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा जिसके मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिक मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला होंगे तथा अध्यक्षता प्रधान संपादक माणक श्री पद्म मेहता करेंगे व वशिष्ठ अतिथि रोटरी प्रांत 3053 डिस्ट्रीक्ट गर्वनर 2019 हरीश गौड़ एवं वरिष्ठ राजस्थानी साहित्यकार श्री मालचन्द तिवाड़ी होंगे जिसमें उपरोक्त सभी नामी गिरामी विद्वानों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जायेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...