सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयूः कुलपति से मिले नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक
एग्री टूरिज्म एवं एग्री बिजनेस इंक्यूबेशन सेंटर की संभावनाओं पर हुई चर्चा
बीकानेर, 3 अक्टूबर। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुरेश चंद और स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने गुरुवार को कृषि पर्यटन एवं एग्री बिजनेस इंक्यूबेशन सेंटर की संभावनाओं पर चर्चा की।
मुख्य महाप्रबंधक ने नाबार्ड की कृषि और कृषक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड वित्तीय रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत निर्माण के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। ऐसे ग्रामीण जिनके पास खेती योग्य जमीन नहीं है, उन्हें मुर्गी, बकरी, गाय तथा मछली पालन एवं हस्तशिल्प आदि से जोड़ने के लिए क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण और ऋण उपलब्ध करवाता है। इन क्रियाकलापों के प्रति जागरुकता के लिए नाबार्ड सतत प्रयासरत है। इसके लिए सेमीनार और कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं।
कुलपति प्रो. सिंह ने बीकानेर में कृषि पर्यटन एवं एग्री बिजनेस इंक्यूबेशन सेंटर के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एकमात्र इंक्यूबेशन सेेंटर हिसार में संचालित है। बीकानेर में इसकी संभावनाओं, आवश्यकता तथा इससे युवाओं को होने वाले फायदों का आकलन किया जाएगा। कुलपति ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान कुलसचिव डाॅ. राजेश शर्मा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश तांबिया भी मौजूद रहे।
----
एसकेआरएयूः राज्य के युवा कृषकों ने जानी नर्सरी की कार्यप्रणाली
बीकानेर, 3 अक्टूबर। केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) जोधपुर द्वारा हरित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के 17 युवा कृषकों के दल ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की नर्सरी का अवलोकन किया।
बागवानी सलाहकर डाॅ. इंद्र मोहन वर्मा ने नर्सरी में उपलब्ध पौधों, इनके रख-रखाव तथा विक्रय व्यवस्था के बारे में बताया। उन्होंने आदर्श गृह वाटिका के फसल चक्र, वर्मी कम्पोस्ट इकाई की जानकारी दी। इस दौरान भू सदृश्यता एवं राजस्व सृजन निदेशक प्रो. सुभाष चंद्र मौजूद रहे। काजरी के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. जे पी सिंह ने बताया कि युवा कृषकों का एक महीने का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह 14 अक्टूबर तक चलेगा।
-----
एसकेआरएयूः बीएससी प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित
बीकानेर, 3 अक्टूबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के बीएससी (कृषि) प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ए के शर्मा ने बताया कि परीक्षा में कुल 1 हजार 259 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 1 हजार 244 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट आरएयू बीकानेर डाॅट ओआरजी पर देखा जा सकता है।
-----
गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 3 अक्टूबर। गृह विज्ञान महाविद्यालय द्वारा संचालित लेबोरेट्र नर्सरी स्कूल में गुरुवार को महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिष्ठाता डाॅ. दीपाली धवन ने बताया कि इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने महात्मा गांधी का रूप धारण किया। बापू के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत की जानकारी बच्चों को दी गई।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...