twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
हरिशंकर आचार्य को मिला सनातन अलंकरण सम्मान, सनातन में आस्था रखने वाले सदैव आगे बढ़ते है
बीकानेर। स्थानीय लाली माई पार्क में सनातन अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया!
जनसंपर्क अधिकारी हरिशंकर आचार्य के सहायक निदेशक, जनसंपर्क विभाग के पद पर पदोन्नत होने के सुअवसर पर
सनातन धर्म साधना पीठ, अंतरराष्ट्रीय योग विज्ञान शोध अकादमी, रूद्र विकास युवा मंच एवम रमक झमक के संयुक्त तत्वावधान में उनका सम्मान लाली माई पार्क स्थित वेद पाठशाला में किया। उन्हें ""सनातन अलंकरण"" से विभूषित किया गया। इस अवसर पर लालचंद जोशी (से.नि.डीवाईएसपी) जानकी नारायण जी श्रीमाली(वरि.समाजसेवी) मंगल चंद भोजक(अध्यक्ष, अखिल भारतीय धर्म संघ)डॉ राहुल हर्ष अतिथि रहे! लाल चंद जोशी ने अपने उद्बोधन में उन तमाम विभूतियों को याद किया जिनका आशीर्वाद श्री आचार्य को मिल रहा है तथा भविष्य में भी मिलता रहेगा। जानकी नारायण श्रीमाली ने बीकानेर के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि यह स्थान सदैव एक अच्छी... 👇👇👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
तपोभूमि रहा है जिसके फलस्वरूप यहां पर सदैव इस तरह के ऊर्जावान व्यक्तित्व कार्य करते रहते हैं। डॉ राहुल हर्ष ने श्री आचार्य को कर्मठ मिलनसार एवम ऊर्जावान व्यक्तित्व का धनी बताया। मंगल चंद भोजक ने अपने आशीर्वाद में उन्हें सदैव उत्कृष्ट कार्य करने का आशीर्वाद दिया। सनातन धर्म साधना पीठ के पण्डित भाई श्री ने बताया कि वह विगत कई वर्षों से श्री आचार्य की कर्तव्यनिष्ठा के साथ उनकी धर्म परायणता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को अनवरत देख रहे हैं एवं भविष्य में भी वे इसी तरह अपने कार्यों के प्रति सदैव जागरूक रहें ऐसी मंगल कामना करते हैं। साथ में यह भी कहा कि शास्त्रों में बताया गया है कि सनातन में आस्था रखने वाले सदैव आगे बढ़ते है!
तत्पश्चात अतिथियों ने श्री आचार्य को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल,साफा, शॉल पहनाकर एवं श्रीमद्भागवत गीता पुस्तक भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन पवन राठी ने किया एव अंतरराष्ट्रीय योग विज्ञान शोध अकादमी के भुवनेश पुरोहित एवं सुनीलम् ने आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में अविनाश जोशी, उदय व्यास,हनुमान विश्नोई,डॉक्टर राजीव नारायण पुरोहित, दीपक हर्ष, आनन्द आचार्य,राजकुमार व्यास, पं दीपक ओझा, एल. एन.व्यास, डॉ नमामि शंकर, डॉ उमाकांत व्यास, राधाकिशन किराडू, तरुण रंगा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...