twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
रामदेवरा मेले के मार्ग में यात्रियों को सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करने का संकल्प
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर ट्रॉमा सेन्टर में सड़क सुरक्षा जागरूकता दल का गठन,
रामदेवरा मेले के मार्ग में यात्रियों को सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करने का संकल्प
बीकानेर 1 सितंबर । रामदेवरा मेले के यात्रियों की सेवार्थ बीकानेर ट्रॉमा सेन्टर में डॉ. बी. एल. खजाेटिया के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता दल का गठन किया गया है |
ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ0 बी0एल0 खजोटीया के नेतृत्व में दल के सी. एम. ओ. डॉ. एल. के. कपिल, डॉ. संजय तँवर, नर्सिंग कॉरडिनेटर मेवा सिंह ने काेलायत सांखला फांटा में यात्रियाें व सेवारत संस्थाओ के कार्यकर्ताओ काे यातायात नियमों का पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और उपचार की जानकारी दी । डॉ0 खजोटीया ने यातायात के दौरान दुर्घटना होने की स्थिति में तुरंत मरीज़ काे.... 👇👇👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
.... निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाने के लिए 100,102,व108 से सम्पर्क करने के लिए जागरूक भी किया । उन्होंने कहा कि ज़िन्दगी अनमोल है, हमें अपनी और अपनाें की सभी की सुरक्षा का पूर्णतः ध्यान रखकर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए जिससे बढती हुई सड़क दुर्घटनाओ की संख्या में कमी आ सके | डॉ खजोटीया ने यात्रियाें ने यातायात नियमों की पूर्णतः पालन करने का संकल्प दिलाया । जिससे यात्रीगण सुरक्षित रूप से रामदेवरा पहुंच कर बाबा के दर्शन कर सकेंगे ।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...