twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मारवाड़ जन सेवा समिति की टी-शर्ट का विमोचन, रामरतन जी की प्याऊ पर लगेगा पूनरासर सेवा धाम यात्रियों के लिए सेवा कैम्प
बीकानेर। मारवाड़ जन सेवा समिति के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग 01/09/2019 को रखी गई। मीटिंग में अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूनरासर जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए नौरंगदेसर से 12 किलोमीटर कच्चे रास्ते में श्री रामरतन जी की प्याऊ पर चाय,नाश्ता, खाना,ठंडा पानी और मेडिकल की सेवा दी जाएगी। समिति के उमेश व्यास ने बताया कि मीटिंग के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने समिति की टी-शर्ट का विमोचन किया जिसमें समिति के पुरुषोत्तम व्यास (बली), अमित आचार्य, पवन व्यास, आशीष आचार्य, मदनगोपाल, किशनगोपाल, धनराज आदि उपस्तिथ थे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...