twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
श्रीगणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिरों में महोत्सव-मेले की तैयारियां पूर्ण
बीकानेर । देवाधिदेव प्रथम पूज्य श्री गणेश जी का प्राकट्योत्सव सोमवार 2 सितम्बर 2019 को विधि-विधान से मनाया जाएगा । गणेश मंदिरों में गणेश चतुर्थी पर महोत्सव-मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहीं घरों, प्रतिष्ठानों में भी गजानन की स्थापना और पूजा-अर्चना को लेकर बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों में उल्लास और उमंग है।
दाऊजीरोड स्थित श्रीआदि मंदिर में दो दिवसीय पंचकुंडीय यज्ञ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
पंडित राजेंद्र किराड़ू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गई। यज्ञ के शुरू से गोपाल रंगा,सुधीर पारीक,ललित व्यास, पवन सोनी, राजेश हर्ष ने आहुति दी। मदन व्यास ने बताया कि चतुर्थी के दिन सुबह चार बजे गजानंद के दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केसर से लाए गए जल से अभिषेक किया जाएगा। 1151 किलो प्रसाद और 551 किलों के फलों का भोग लगाया जाएगा। शाम में जागरण भी आयोजित होगा।
गणेश चतुर्थी के पर्व पर गुरूदेव शिव भगवान शर्मा के सानिध्य में सोमवार को गणेश धोरा भीनासर में श्रीगणेश उत्सव मनाया जायेगा। इस उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विशेष श्रंृगार,पूजन,महाआरती, हवन व प्रसाद का वितरण कार्यक्रम रखा गया है।
उत्सव के संयोजक सत्यनारायण भोजक ने बताया कि श्रीगणेश मंदिर में रंग-रोगन एवं रंग बिरंगी रोशनी से विशेष सजावट की गई है। मंदिर के आस-पास पण्डाल लगाए गए है,स्टाॅले सजाई गई है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। श्रद्धालु आसानी से भगवान श्रीगणेश के दर्शन कर सके,इसकी व्यवस्था की गई है।
कोटगेट स्थित गणेश मंदिर में दर्शनार्थियों की सेवा के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सेवा विभाग के कार्यकर्ता सेवाएं देंगन नागणेचीजी नगर, नगर सामाजिक समरसता संयोजक प्रशांत आहूजा ने बताया कि सायं 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक सभी कार्यकर्ताओं को धवल वस्त्रों ( सुभ्रवेश) अथवा किसी भी तरह का सामान्य वेश में सुविधानुसार सेवाएं देने का आह्वान किया गया है।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...