सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर । राजस्थान पत्रिका बीकानेर की प्रस्तुति राष्ट्र भाषा हिन्दी व शिक्षकों को समर्पित तस्मै: श्री गुरुवे नमः के तहत #शिक्षा के क्षेत्र में #उत्कृष्ट #कार्यों के लिए #बीकानेर के होटल पाणिग्रहण रानी बाजार बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में # डूंगर कॉलेज की डॉ शालिनी मूलचंदानी को सम्मानित किया गया। राजस्थान पत्रिका द्वारा डॉ शालिनी मूलचंदानी को सम्मानित करने पर सिंधी समाज में खुशियां मनाई गई। वरिष्ठजन दादा खेमचंद मूलचंदानी, भारतीय सिन्धु सभा के श्याम आहूजा, हासानंद मंघवानी, किशन सदारंगानी, महिला अध्यक्ष भारती ग्वालानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष कमलेश सत्यानी, सिंधी साहित्य समिति अध्यक्ष मानसिंह मामनानी, सुजागु सिंधी संपादक देवीचंद खत्री, सिंधी नाटककार उपन्यासकार मोहन थानवी, एक्टिव सिंधी यूथ विंग अअध्यक्ष विजय ऐलानी, संत कंवर राम मंदिर रथखाना के सुंदर मामनानी, सिंधी शिक्षक सुरेश केशवानी, राजेश केशवानी ने राजस्थान पत्रिका का आभार व्यक्त किया और पत्रिका द्वारा सम्मानित होना डॉ शालिनी की उपलब्धि बताया व उन्हें बधाइयां दी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...