मच्छरों की रोकथाम के सन्देश के साथ शिक्षकों का हैल्थ चेक अप
असंक्रामक रोगों का गढ़ बन रहा देश
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मच्छरों की रोकथाम के सन्देश के साथ शिक्षकों का हैल्थ चेक अप
असंक्रामक रोगों का गढ़ बन रहा देश
बीकानेर। देश को मधुमेह व उच्च रक्तचाप जैसे असंक्रामक रोगों की राजधानी बनने से रोकने स्वास्थ्य मंत्रालय का फोकस असंक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम पर बना हुआ है। ऐसे में बीकानेर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवाचार करते हुए सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का हैल्थ चेक अप का अभियान शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के दल विद्यालय व सरकारी कार्यालयों में जाकर मच्छरों की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे, मौके पर सोर्स रिडक्शन कर विद्यार्थियों को “कमांडो हर्ष व कमांडो खुशी” के रूप में अपने घर-मौहल्ले में मौसमी बीमारियों को रोकने का जिम्मा दिया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को राजकीय लेडी एल्गिन उच्च माध्यामिक विद्यालय, महर्षि दयानंद मार्ग में विभाग के दल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसके साथ कार्यरत शिक्षकों की एनसीडी... 👇👇👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
.... स्क्रिनिंग की गई। सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारीयों के साथ राजकीय अणचाबाई अस्पताल के दल द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुराधा हर्ष व कुल 34 शिक्षकों की ब्लड प्रेशर, शुगर, ल ंबाई, वजन और कमर नाप संबंधित जांचे की गई। इनमे से 3 डायबिटिक व 4 शिक्षक उच्च रक्तचाप से पीड़ित निकले। इस दौरान मिजल्स-रूबेला टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। इस अवसर पर बीसीएमओ कोलायत डॉ अनिल वर्मा व डॉ अबरार पंवार ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को एंटी लार्वा गतिविधियों व असंक्रामक रोग के रोकथाम संबंधित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान एपिडेमियोलोजिस्ट नीलम प्रताप सिंह, पीएचएम रोहित शर्मा, एलए सुनील कुमार स्वामी, एएनएम रजिया बानो सहित चिकित्सकीय स्टॉफ मौजूद रहा। इससे पूर्व मंगलवार को भी राजकीय फोर्ट स्कूल के 42 शिक्षकों की एनसीडी स्क्रिनिंग की गई थी।
rapatnama.blogspot.com





Hi i am kavin, its my firs oϲcasion to commenting ɑnyplaϲe, when i read
ReplyDeletethis post i thоught i cohlɗ also create comment due to
this good article.