twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एनपीएस भारत छोड़ो आंदोलन : एनपीएस पीड़ित कर्मचारी 5 सितम्बर से पीएम और सीएम को पोस्टकार्ड भेजेंगे
एनपीएस भारत छोड़ो आंदोलन के तहत पोस्टकार्ड एवं हस्ताक्षर अभियान 5 सितम्बर से, आंदोलन को सफल बनाने के लिए बनाए ब्लॉक प्रभारी.. बीकानेर..पुरानी राष्ट्रीय आंदोलन राजस्थान के बैनर तले 5 सितंबर को पूरे राज्य में एनपीएस भारत छोड़ो आंदोलन के तहत पोस्टकार्ड एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। आंदोलन के मीडिया प्रभारी मोहरसिंह सलावद ने बताया कि राज्य में कार्यरत सभी एनपीएस पीड़ित कर्मचारी इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को अपना व्यक्तिगत पोस्टकार्ड भेजेंगे। प्रदेश संयोजक कोजाराम सियाग ने बताया कि 6 सितंबर से 30 सितंबर तक राज्य के सभी विभागों में एनपीएस पीड़ित कर्मचारी सामूहिक रूप से समूह में निर्धारित प्रपत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा । संभाग संयोजक महेंद्र भवारिया एवं जिला संयोजक देवेन्द्र जाखड़ ने... 👇👇👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
... बताया कि 30सितंबर के बाद हस्ताक्षर युक्त प्रपत्रों को राज्य के सभी जिला कलक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे।आंदोलन के मीडिया प्रभारी मोहरसिंह सलावद ने बताया कि पोस्टकार्ड एवं हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए बीकानेर जिले में प्रभारी नियुक्त किए है जिनमे बीकानेर शहर में महेंद्र भवरीया, देवेन्द्र जाखड़, महिपाल चौधरी,बीकानेर ब्लॉक में सोहन कूकना,भंवर तर्ड, कोलायत में राजेश कड़ेला,महेंद्र पंवार,श्रीडूगरगड़ में सुशील,ओमप्रकाश, लूणकरणसर में रतिराम सारण ,महावीर धतरवाल,भरतराम,खाजूवाला में मोहरसिंह सलावद, शिवकरण सिंह राठौड़,राजेश तर्ड,नानूराम सैनी को जिम्मेदारी दी गई है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...