सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
🇮🇳
✍️
उत्तर पश्चिम रेलवे पर 10 दिन के टिकट चैकिंग अभियान से 45 लाख से अधिक की आय प्राप्त की
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उत्तर पश्चिम रेलवे पर 10 दिन के टिकट चैकिंग अभियान से 45 लाख से अधिक की आय प्राप्त की 21.08.19 से 30.08.19 तक विशेष अभियान में 13 हजार से अधिक मामले पकड़े गये
उत्तर पश्चिम रेलवे पर 21.08.19 से 30.08.19 तक 10 दिन का विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बिना टिकट यात्रा करने, उच्च श्रेणी में यात्रा करने तथा बिना बुक कराये लगेज ले जाने वाले यात्रियों के 13,197 मामलों में 45 लाख 34 हजार का जुर्माना किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मण्डलों पर दिनांक 21.08.19 से 30.08.19 तक विशेष टिकट चेकिंग का सघन अभियान चलाया गया, जिसमें 125 टीटीई की टीम बनाई गई जिन्होंनें प्रतिदिन स्टेशनों तथा ट्रेनों में टिकट चेकिंग में भाग लिया। जिसमें अजमेर मण्डल, बीकानेर मण्डल, जयपुर मण्डल, जोधपुर मण्डल व प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक स्क्वॉड के कर्मचारियों ने यह विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में 10514 यात्रियों पर बिना टिकट यात्रा के फलस्वरूप 35,05,090/- रू. का जुर्माना किया गया। इसके अतिरिक्त 2229 यात्रियों को उच्च श्रेणी में यात्रा करने पर 9,82,880/-रू. तथा 454 मामलों में बिना बुक कराये लगेज के लिये 46,675/- रू. का जुर्माना किया गया। इस प्रकार बिना टिकट यात्रा करने, उच्च श्रेणी में यात्रा करने तथा बिना बुक कराये लगेज ले जाने के कुल 13,197 मामलों में 45,34,645/-रू. का जुर्माना किया गया। जिसमें अजमेर मण्डल द्वारा 2777 मामलों में 9,76,760/रू., बीकानेर मण्डल द्वारा 3557 मामलों में 10,34,825/रू., जयपुर मण्डल द्वारा 3412 मामलों में 13,23,785/रू., जोधपुर मण्डल द्वारा 2592 मामलों में 9,39,545/रू. का जुर्माना प्राप्त किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि टिकट चेकिंग में सीमि संसाधन के साथ बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध विशेष प्रयास कर यह उपलब्धि प्राप्त की गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाये जाते हैं जिससे लोगों में बिना टिकट यात्रा सहित अन्य अवैधानिक यात्रा के तरीकों पर रोक लगाई जा सकें। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपना उचित टिकट लेकर निर्धारित श्रेणी में ही यात्रा करें। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुगमता से टिकट प्राप्त हो सके इसके लिए यूटीएस ऑन मोबाईल एप, स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन (एटीवीएम), ई-टिकट सुविधा एवं नियमित बुकिंग काउण्टर उपलब्ध हैं।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...