twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
स्वर्गीय श्री शंकर लाल हर्ष भाई जी की स्मृति में 65 वीं जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री रजनीश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अध्यक्षता श्री कन्हैयालाल कल्ला, एवं विशेष अतिथि एडवोकेट श्री शंकरलाल हर्ष, के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ समारोह में श्री सीएम चौधरी अध्यक्ष, श्री सुनील कटारिया उपाध्यक्ष, श्री बीड़ी मल कोषाध्यक्ष, श्री मंगल चंद जी रंगा कोच, श्री विनय शर्मा बैंक नेता, मदन सिंह इंदा संयुक्त सचिव, श्री कमलेश जी धत्तरवाल व ओंकार हर्ष एवं भंवर सिंह कांधल सचिव के द्वारा पुरस्कार प्रदान खचाखच भरे हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में प्रियांश सिंह भाटी अंडर 14 वर्ष के खिलाड़ी ने चारों वर्ग में फाइनल पहुंच इतिहास रचा एवं तीन खिताब पर कब्जा किया इस अवसर पर बीकानेर के पुराने खिलाड़ी एवं सहयोगी श्री रजनीकांत वीडवालकर 83 वर्ष एवं श्री अशोक कुमार घोष 80 वर्ष का साफा शाल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता सचिव अविनाश सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता के बारे में बताया तथा संचालन श्री आरके सुथार ने किया श्री सुनील कटारिया ने संघ की ओर से सभी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया परिणाम :- कैडेट बालक:- विजेता अरमान बांठिया उपविजेता रूद्र प्रताप सिंह कैडेट बालिका:- विजेता असमी जैन उपविजेता अंजलि सब जूनियर बालक:-विजेता प्रियांश सिंह भाटी उपविजेता पार्थ सब जूनियर बालिका:- विजेता सुहानी बांठिया उपविजेता प्रांसी मिश्रा जूनियर बालक:- विजेता प्रियांश सिंह भाटी उपविजेता राहुल महावर जूनियर बालिका:- विजेता असमी जैन उपविजेता प्रांसी मिश्रा यूथ बालक विजेता:- प्रियांश सिंह भाटी उपविजेता राहुल महावर यूथ बालिका:- विजेता फरहा उपविजेता पलक शेखावत महिला:- विजेता सुहानी बांठिया उपविजेता फरहा पुरुष:- विजेता विश्वानंद उपविजेता प्रियांश सिंह भाटी सचिव श्री भंवर सिंह कांधल ने अतिथियों एवं सभी आगंतुकों से माफी मांगते हुए बताया कि बिजली में खराबी के कारण समापन समारोह 11:00 बजे तक चलाना पड़ा एवं सहयोग के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...