सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
प्रदेश कांग्रेस सरकार समाज की संरचना को बिगाड़ रही - मदन दिलावर
00000000000000
00000000000000
00000000000000
00000000000000
🙏
प्रदेश कांग्रेस सरकार समाज की संरचना को बिगाड़ रही - मदन दिलावर
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
00000000000000
प्रदेश कांग्रेस सरकार समाज की संरचना को बिगाड़ रही - मदन दिलावर
बीकानेर । प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा जनमानस के विपरीत माॅब लिंचिंग और मान-
सम्मान वैवाहिक संरक्षण
विधेयक लाना समाज की संरचना को बिगाड़ने की मंशा प्रकट करने वाला कार्य है। यह सरकार जनता की परेशानी बढ़ाने वाला कदम उठा रही है। हम इस विधेयक का विरोध करते हैं। ऐसा कहना था भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं रामगंज मंडी विधायक मदन दिलावर का, वे बीकानेर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने वैवाहिक संरक्षण अधिनियम में सगाेत्र विवाह काे प्रोत्साहन दिए जाने को भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बताया और कड़ा विरोध दर्ज कराते कहा कि सगाेत्र हिंदू धर्म में भाई-बहन माने जाते हैं अाैर ये हमारे लिए
पाप है। उन्होंने बताया कि सदन में भाजपा ने जब इसका विराेध किया, तब शांति धारीवाल ने सगोत्र को गलती से अंकित मानते हुए उसे हटाने की बात कही। उनका कहना था कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भारतीय संस्कृति के विरुद्ध सामाजिक संरचना की गतिविधियों को बढ़ाने की ओर अग्रसर है जो असहनीय है।
उन्होंने माॅब लिंचिंग
कानून की खामियां रेखांकित करते हुए रोष जताया कि क्या बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने वाले दाे भाईयों पर भी माॅब लिंचिंग कानून लागू किया जा सकता है? क्याेंकि सरकार ने प्रस्तावित विधेयक के मसौदे में दाे लाेगाें काे भी भीड़ की श्रेणी में ला खड़ा किया है। भीड़ 15-20 और इससे
अधिक लोगों का समूह माना जा सकता है। पिता-पुत्र, पति-पत्नी,
भाई-बहन को भीड़ नहीं मान सकते। मदन दिलावर ने धारा-370 काे हटाने का स्वागत किया और कहा कि अब हर कश्मीरी देश की मुख्य धारा से जुड़ा है। प्रेसवार्ता में शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश अाचार्य, पूर्व
प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशाेर साेलंकी, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, अशाेक भाटी, अशाेक प्रजापत आदि साक्षी रहे।
- मोहन थानवी
00000000000000
00000000000000






Hello friends, its fantastic piece of writing on the topic of cultureand
ReplyDeletefully defined, keep it up all the time.