सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
कृषि अभियांत्रिकी विद्यार्थियों और युवाओं को प्रशिक्षण एवं ऋण के इच्छुकों की छंटनी करते हुए सूची उपलब्ध करवाई जाएगी : मंजू नैण, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक
00000000000000
00000000000000
कृषि अभियांत्रिकी विद्यार्थियों और युवाओं को प्रशिक्षण एवं ऋण के इच्छुकों की छंटनी करते हुए सूची उपलब्ध करवाई जाएगी : मंजू नैण, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक
बीकानेर, 6 अगस्त। जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि यंत्र एवं मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य सरकार की मुख्यमंत्री लघु उद्योग योजना के तहत कृषि अभियांत्रिकी विद्यार्थियों और युवाओं के प्रशिक्षण एवं ऋण के संबंध में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री द्वारा बजट भाषण में इस योजना की घोषणा की गई है। इसके बाद विभाग द्वारा इस संबंध में तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि केन्द्र द्वारा प्रशिक्षण एवं ऋण के इच्छुक युवाओं की छंटनी करते हुए सूची उपलब्ध करवाई जाएगी।
केन्द्र प्रभारी तथा कृषि अभियंता विपिन लढ्ढा ने बताया कि यह स्तरीय मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र है। यहां आठ राज्यों के कृषि उपकरण परीक्षण के लिए प्राप्त होते हैं। उन्होंने केन्द्र की कार्यप्रणाली तथा मशीनरी परीक्षण की विधि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सूरजरतन रंगा सहित अन्य कार्मिक मौजूद थे।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
00000000000000
कृषि अभियांत्रिकी विद्यार्थियों और युवाओं को







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...