खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
शंकर लाल हर्ष स्मृति 65 वीं जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रविष्टियां आमंत्रित
स्वर्गीय शंकर लाल हर्ष (भाई जी)की स्मृति में 65 वी जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा बीकानेर टेबल टेनिस ट्रस्ट हॉल गांधीनगर में 30 अगस्त से 1 सितंबर 2019 तक आयोजित होंगी।
प्रतियोगिता में पुरुष-महिला ,यूथ बालक- बालिका ,जूनियर बालक- बालिका, सब जूनियर बालक -बालिका, कैडेट बालक- बालिका की एकल स्पर्धाएं होंगी ।
जो भी खिलाड़ी भाग लेना चाहे वह अपनी प्रविष्टि के साथ जन्म प्रमाण पत्र श्री दुष्यंत सिंह या अविनाश सिंह को दिनांक 29 अगस्त 2019 तक जमा करवा दें इसके पश्चात प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...