शहर के विकास कार्यों को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त से की मुलाकात


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi
शहर के विकास कार्यों को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त से की मुलाकात





bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com



शहर के विकास कार्यों को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त से की मुलाकात


बीकानेर। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी से भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (विशेष आमंत्रित) मोहन सुराणा के नेतृत्व में शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से शहर में चल रहे सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। कई स्थानों पर कार्य स्वीकृत होने के बावजूद शुरू नहीं होने की स्थिति को गंभीर बताते हुए उन्हें अतिशीघ्र प्रारंभ करने की मांग की गई।
साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था पर भी प्रश्न उठाए गए। मोहन सुराणा ने बताया कि कई वार्डों में ट्रैक्टर एवं सफाई वाहन समय पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है हमारी सरकार विकास कार्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित है और आगामी मानसून को देखते हुए नालों की समय पर सफाई अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में आयुक्त महोदय को विशेष रूप से अवगत कराया गया। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वीकृत विकास कार्यों एवं टेंडरों का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग रखी।

आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएंगे तथा शहर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही आयुक्त महोदय ने निगम अधिशासी अभियंता चिराग गोयल को सभी लंबित एवं स्वीकृत कार्यों को अतिशीघ्र प्रारंभ एवं पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आबडसर, धर्मपाल डूडी, पार्षद मांगीलाल बिश्नोई, सुनील कश्यप, राजू जीनगर एवं बाबूराम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा