खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
गंगाशहर नागरिक परिषद्
57 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित
गंगाशहर। गंगाशहर नागरिक परिषद् व राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 166 रोगियों के नेत्रों की जांच व ईलाज किया गया। सम्पत दूगड़ ने बताया कि इनमें से ऑपरेशन योग्य चयनित 57 रोगियों के एस.आई.सी.एस. विधि से लेन्स प्रत्यारोपित किये गये। डॉ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि ऑपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल ने किये। गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चौपड़ा नेे बताया कि इस शिविर में दिलीपसिंह चिकित्सकगण व कर्मचारियों के साथ ही परिषद् के सम्पत दूगड़, महेन्द्र चौपड़ा ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। जतनलाल दूगड़ ने बताया कि हर माह लगाये जाने वाले दो नेत्र चिकित्सा शिविरों के क्रम में अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 सितम्बर, 2019 को राजकीय चिकित्सालय, गंगाशहर में आयोजित होगा।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...