🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
जनोपयोगी सेवाएं व महिलाओं के अधिकार
बीकानेर 24.06.19। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर द्वारा जिला एवम् सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पारीक के निर्देशानुसार पवन कुमार अग्रवाल (अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश), सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर व स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष डॉ कमलदत्त द्वारा आदर्श आंगनबाड़ी पाठशाला नंबर 01, दयानंद मार्ग, बीकानेर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया किया गया जिसमें महिलाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या, दहेजप्रथा आदि विषयों के बारे में जागरूक किया तथा पढ़-लिख कर उन्नति के पथ पर अग्रसर होने हेतु भी कहा। शिविर में स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष डॉ कमलदत्त द्वारा जनोपयोगी सेवाओं में कमी होने पर स्थायी लोक अदालत के माध्यम से राहत दिलाने का सरल, सुगम व सस्ता माध्यम होना बताया। उक्त शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रभा भार्गव, सी.डब्ल्यू.सी. की सदस्या अरूणा भार्गव, अनुराधा हर्ष प्रधानाचार्या, जुगल किशोर शर्मा सहायक लेखाधिकारी, सुषमा महिला पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...