खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
सिंधी शिक्षा मित्र बनने की राह हुई आसान, पंजीयन शुरू, प्रशिक्षण 12 जुलाई से जयपुर में
*सिंधी शिक्षा मित्र बनने की राह हुई आसान*
भारतीय सिंधु सभा राजस्थान द्वारा सिंधी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके व्यापक उपयोग हेतु राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के सहयोग से सिंधी लैंग्वेज लर्निंग कोर्स (SLLC)को चलाने के लिए सिंधी शिक्षामित्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अगामी 12,13 और 14 जुलाई को तीन दिवसीय सिन्धी टीचर ट्रेनिंग कैंप जयपुर में आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के सदस्य और भारतीय सिंधु सभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वाधवानी ने बताया कि सिंधी सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं चलाने के लिए सिन्धी विषय का अध्ययन या यह सिन्धी टीचर ट्रेनिंग कोर्स करना आवश्यक है।
भारतीय सिंधु सभा के राजस्थान के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि जिला इकाइयों के माध्यम से प्रत्येक जिले में सिंधी सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं संचालित की जाएगी और इसके लिए आवश्यक निर्देशन राष्ट्रीय सिंधी भाषा परिषद से प्राप्त किए गए हैं। सिन्धी सर्टिफिकेट कोर्स चलाने वाले अध्यापकों को मानदेय की राशि भी प्राप्त होगी।
सिन्धी टीचर ट्रेनिंग कैंप के आयोजन समिति के डॉ प्रदीप गेहानी ने बताया कि तीन दिवसीय यह कैंप बिल्कुल निशुल्क है, इस शिविर में सिन्धी विषय के वरिष्ठ ज्ञाता विभिन्न सत्रों में सिन्धी भाषा के उपयोग और शिक्षण विधियों पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
कैंप में उपस्थित प्रत्येक अध्यापक को सिन्धी व्याकरण,सिन्धी शब्दकोश, सिंधी साहित्य से जुड़ी हुए 10 किताबों का एक सेट/सीडी भी निशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी,जिसके माध्यम से वे सिन्धी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु और इसके व्यापक प्रयोग में अपना सक्रिय योगदान दे सकेंगे।इसके लिए राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद से आर्थिक सहयोग प्राप्त किया गया है। कैप में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ है, इसे हेतु डॉ प्रदीप गेहानी से फोन नं. 92146 99906 पर संपर्क किया जा सकता है।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...