खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
पत्रकार श्याम आचार्य का हिन्दी पत्रकारिता के विकास में अतुलनीय योगदान रहा – डॉ. कल्ला
👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇 👇 🎤🤜 👇👆👇 👆👇☝️ .. 👇👇 👇 👇👇 👇
👇👇
👇
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*** ******🙏 👍🙏 👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸 ☑️***** ****🙏👍 🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇 👇👇 खबर :- ✍️
...
.....
👇👇👇
पत्रकार श्याम आचार्य का हिन्दी पत्रकारिता के विकास में अतुलनीय योगदान रहा – डॉ. कल्ला
👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇 👇 🎤🤜 👇👆👇 👆👇☝️ .. 👇👇 👇 👇👇 👇
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*** ******🙏 👍🙏 👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸 ☑️***** ****🙏👍 🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇 👇👇 खबर :- ✍️
पत्रकार श्याम आचार्य का हिन्दी पत्रकारिता के विकास में अतुलनीय योगदान रहा – डॉ. कल्ला
बीकानेर 12 मई। ऊर्जा तथा कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि दिवंगत पत्रकार श्याम आचार्य राजस्थान के उन चुनींदा पत्रकारों में अग्रणी थे जिन्होंने देश और प्रदेश के हिन्दी पत्रकारिता के विकास में अतुलनीय योगदान ही नहीं दिया बल्कि पत्रकारों की नई पीढ़ी को संस्कारित और प्रशिक्षित करने का अनूठा काम किया।
डॉ. कल्ला रविवार को सूचना केंद्र में जार की बीकानेर इकाई और बीकानेर मास मीडिया सेंटर के संयुक्त त्तत्वाधान में दिवंगत श्याम आचार्य के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। समारोह की अध्यक्षता जनसंपर्क उपनिदेशक, मुख्यमंत्री कार्यालय किशन कुमार आजाद ने की।
कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि श्याम आचार्य पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति हमेश प्रतिबद्ध रहे और जीवनपर्यंत अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को दिशा देते रहे। वे सरल, सहज और सादगी के साथ कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार थे जिनसे आज प्रेरणा लेने की जरूरत है। उनके अनेक राजनेताओं से बहुत ही गहरे और आत्मीय संबंध थे लेकिन उन्होंने कभी भी पत्रकारिता के नाम पर निजी लाभ नहीं उठाया। आचार्य श्रमजीवी पत्रकार थे और उन्होंने विचारधारा को अपने पत्रकारिता के पेशे में कभी भी हावी नहीं होने दिया। सत्यता और विश्वसनीयता के साथ ही समाचारों को महत्व देते थे। वे संपादन कला में निष्णात थे जिन्होंने कई समाचार पत्रों के संपादक के रूप में अपनी सेवायें दी जो सदैव याद की जाती रहेगी।
अध्यक्षीय उद्बोधन में किशन कुमार आजाद ने कहा कि श्याम आचार्य ने पत्रकारिता के उच्चतम मूल्यों के प्रति गहरी आस्था रखते हुए हिन्दी पत्रकारिता का गौरव बढ़ाया। वे पत्रकारिता और जनसंपर्क के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए सदैव प्रेरणा पुरुष रहे। नवभारत टाइम्स के संपादक के रूप में उन्होंने पत्रकारिता के नये आयाम स्थापित किए और नये पत्रकारों की एक सशक्त टीम तैयार की जो आज भी राजस्थान में सक्रियता से अपना योगदान कर रही है।
आजाद ने बताया कि हाल ही में प्राकृत भारती की ओर से उनके प्रकाशित कविता संग्रह ‘अंतर्दृष्टि’ में उन्होंने जीवन मूल्यों और संवेदनाओं को बेमिसाल शिल्प के साथ अभिव्यक्त किया है।
वरिष्ठ पत्रकार अशोक माथुर ने कहा कि आचार्य ने पत्रकारों की नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे सहज भाव से महत्वपूर्ण बात को भी सरलता से समझाने में माहिर थे।
कार्यक्रम के संयोजक एवं जार के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम शर्मा ने कहा कि श्याम आचार्य सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण से बातचीत करने के पक्षधर थे। वे नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए आदर्श पुरुष थे और उनकी खबरों को प्रोत्साहित करने में भी उदार थे। जार के जिलाध्यक्ष शिवचरण शर्मा ने कहा कि श्याम आचार्य ने न केवल हिन्दी पत्रकारिता को पोषित किया बल्कि इस क्षेत्र में नए मूल्य भी स्थापित किए। जार के कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रमेश महर्षि, लूणकरण छाजेड़, मोहन शर्मा, दिलीप भाटी और कवि लेखक राजेंद्र जोशी आदि ने भी कहा कि श्याम आचार्य के निधन के साथ ही पत्रकारिता के एक युग का अंत हो गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दीपचंद सांखला, शहर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरालाल हर्ष, यूथ कांग्रेस परियोजना के जिलाध्यक्ष कमल कल्ला, पत्रकार हनुमान चारण, नवीन शर्मा, कांग्रेस नेता श्रीलाल जोशी, संजय आचार्य, शिव सोनी तथा जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र भार्गव आदि मौजूद थे।
👇☝️
...
.....
👇👇👇










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...