स्वच्छता से ही स्वास्थ्य की सिद्धि संभव
अस्पतालों व कार्यालयों की स्वच्छता ऑडिट शुरू
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 🤜
दिनांक: 3 अप्रेल, 2019
स्वच्छता से ही स्वास्थ्य की सिद्धि संभव
अस्पतालों व कार्यालयों की स्वच्छता ऑडिट शुरू
स्वच्छता में नगर निगम की कचरा संग्रहण वेन निभा रही बड़ी भूमिका
बीकानेर। स्वच्छता से सिद्धि पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों व कार्यालयों की स्वच्छता ऑडिट शुरू की गई है। सीएमएचओ कार्यालय से लेकर प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र तक स्वच्छता के कड़े 25 मापदंडों पर भवनों व उनके अनुभागों को अलग-अलग परखा जा रहा है। कमियां भी खुलकर सामने आ रही हैं जिन्हें पखवाड़े के दौरान ठीक करने का लक्ष्य भी तय है। पखवाड़े के अंत में 15 अप्रैल को पुनः ऑडिट की प्रक्रिया दोहराई जाएगी। बुधवार को समस्त स्टाफ के साथ स्वयं सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने श्रमदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया। ना सिर्फ सभी अनुभागों से कचरा इकठ्ठा किया गया बल्कि नगर निगम की कचरा संग्रहण वेन के मार्फत कचरा ठिकाने भी लगाया। डॉ. चौधरी के अनुसार स्वच्छता से ही स्वास्थ्य की सिद्धि संभव है इसलिए स्वास्थ्य विभाग को स्वच्छता में नजीर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीपीएम सुशील कुमार ने बताया कि प्रतिदिन इसी प्रकार नगर निगम के साथ समन्वय द्वारा विभाग के प्रत्येक कार्यालय व शहरी अस्पताल से सफाई व्यवस्था को पुख्ता बनाने के प्रयास पखवाड़े के दौरान किए जा रहे हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...