जल में ज्योति जगाई, उद्घोष किया - जेको चवन्दो झूलेलाल तहिन्जा थिन्दा बेड़ा पार…
बीकानेर 3 अप्रैल 2019 । जूनागढ़ के सामने लोगों का हुजूम हर्षोल्लास से अपनी ही मस्ती में जेको चवन्दो झूलेलाल तहिन्जा थिन्दा बेड़ा पार… के उद्घोष से क्षेत्र गुंजा रहा था। अवसर था चेटीचंड महोत्सव सप्ताह के 4थे चरण में जल में ज्योति जगमग झूलेलाल जी" कार्यक्रम का। इसके तहत बुधवार को सूरसागर लाउंज में सिंधी लोक कला भगत की प्रस्तुति भी सिंधी समाज के लोक कलाकारों ने दी। बड़ी संख्या में समाज के लोगों सहित बीकानेर के कलाकारों ने जय झूलेलाल के उद्घोष से सूरसागर को गुंजा दिया। संत कंवर राम सिन्धी समाज ट्रस्ट व समाज की सहयोगी संस्थाएं भारतीय सिन्धु सभा, मातृशक्ति सत्संग मंडली, सिंधी सेंट्रल पंचायत बीकानेर सहित समाज की ओर से सात दिवसीय चेटीचंड महोत्सव के 4थे चरण में हुए कार्यक्रम का आगाज जल में बहराणा साहिब की जोत प्रज्वलित कर किया गया। विशेष प्रस्तुति के रूप में पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र-रक्षा का संदेश देते हुए मातृशक्ति सत्संग मंडली व भारतीय सिन्धु सभा की महिला इकाई की लोककलाकारों रुक्मणी, जया, कलावन्ती, कान्ता, मधु, वर्षा, पूनम, ममता, ज्योति, लीलादेवी, गोपीदेवी, भारती ग्वालानी, विद्या वासवानी, देवी नवानी, निर्मल हरवानी कला वलीरमानी आदि ने सिन्धी लोकनृत्य छेज (डांडिया, गरबा) से समां बांधा। अमरलाल मंदिर रथखाना व पवनपुरी, भारतीय सिंधु सभा महानगर, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल, विश्वास वाचनालय, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत एवं अन्य संस्थाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई । कमलेश सत्यानी और पाली से आए भूलचंद गोकानी के सान्निध्य में बीकानेर के कलाकार हासानंद मंघवानी, सुरेश केशवानी के नेतृत्व में किशन सदारंगानी, मोहन थानवी, राजेश, केशवानी, नितेश वासवानी, भगवान दास चंदानी सहित सभी ने पल्लव डाला व समाज, नगर तथा राष्ट्र सहित विश्व में शांति की अरदास की। ट्रस्ट के किशन सदारंगानी ने बताया कि सभी ने क्राउन पार्क पैलेस का भ्रमण कर इस हैरिटेज स्थल को पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बताया । गवरजा माता मेला स्थल एवं महाराजा डूंगर सिंह जी की सफेद संगमरमर से निर्मित मूर्ति के दर्शन किए। मोहन थानवी ने बताया कि मुख्य समारोह 6 अप्रैल को होगा ।
जल में ज्योति जगाई, उद्घोष किया - जेको चवन्दो झूलेलाल तहिन्जा थिन्दा बेड़ा पार…
जल में ज्योति जगाई, उद्घोष किया - जेको चवन्दो झूलेलाल तहिन्जा थिन्दा बेड़ा पार…







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...