लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए हुई मैराथन बैठक
करीब 4 घन्टे चली बैठक
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एआरओ को दिया प्रशिक्षण
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 🤜
लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए हुई मैराथन बैठक
करीब 4 घन्टे चली बैठक
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एआरओ को दिया प्रशिक्षण
बीकानेर, 3 अप्रेल। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित मैराथन बैठक में सहायक रिटर्रिंग अधिकारियों को मतदान करवाने का संद्धान्तिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। करीब चार घंटे चली इस बैठक में उन्होंने एक मास्टर ट्रेनर की तहर सहायक रिटर्रिंग अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुमार पाल गौतम ने कहा कि मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं यथा-शुद्ध पेयजल, छाया, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे सभी मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करते समय किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता की कड़ी पालना करवाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.एच.गौरी,अतिरिक्त जिला कलक्टर (सिटी) शैलेन्द्र देवड़ा,सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा पुलिस उपधीक्षक उपस्थित थे। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन से जुड़ी तैयारियां और कानून एवं व्यवस्था के संबंध में अब तक की प्रगति का फीड बैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान से पूर्व अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी लेते हुए स्वतंत्र-निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस बार मतदान के दौरान केवल मतदाता पर्ची पहचान का आधार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए इपिक कार्ड (मतदाता फोटो युक्त पहचान पत्र) या 11 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाने पर ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि इन 11 वैकल्पिक दस्तावेजों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए ताकि मतदान दिवस पर मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं हो।
दिव्यांग मतदाताओं व शिशुओं का रखे ख्याल-उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को मतदान केंद्रों तक लाने-ले जाने के लिए सुव्यवस्थित इंतजामात किए जाएं। दिव्यांगजनों एवं वृद्ध मतदाताओं को वोट डालते समय स्काउट गाइड तथा एनजीओ से सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि महिला मतदाता की गोद में आने वाले शिशु के लिए मतदान केन्द्र पर हो सके तो अलग से कमरे में पालने की व्यवस्था की जाए। शिशुओं के लिए खिलौने की व्यवस्था करें। मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान आशा सहयोगिनी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाए ताकि वह शिशुओं की देखभाल करे सके।
बिना भय के मतदान हो,इसके पुख्ता बंदोबस्त हो-उन्होंने कहा कि सभी मतदाता बिना भय के मतदान कर सकें इसके लिए माकूल प्रबंध सुनिश्चित करते हुए ऐसा वातावरण बनाएं,जिससे उन्हें विश्वास हो सके कि प्रशासन और पुलिस उनके सहयोग के लिए तत्पर हैं। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए जहां मतदाताओं को किसी दबाव या भय की आशंका हो।
बैठक में उन्होंने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और उप पुलिस अधीक्षकों से विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या,असामाजिक तत्वों,हथियारों और संवेदशील मुद्दों के बारे में जानकारी ली और कहा कि अधिकारी अपने स्तर पर असामाजिक तत्वों की जानकारी जुटाकर,उन्हें पाबंद करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के हथियार अभी तक जमा नहीं हुए हैं,पुलिस उनसे आम्र्स जमा करवाएं। अगर कोई लाईसंेसधारी हथियार जमा नहीं करवाता हैे,उनके हथियार जब्त कर लाईसंेस रद्द कवारने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने चुनाव में मतदान कार्मिकों एवं चुनाव से जुड़े अधिकारियों के प्रशिक्षण,निर्वाचन सामग्री, समाजकंटकों के खिलाफ कार्यवाही, नाकाबंदी, लाइसेंसशुदा हथियारों को जमा करने की स्थिति, आईटी एप्लीकेशंस, आदर्श आचार संहिता की पालना,चुनाव व्यय, नामांकन के दौरान व्यवस्था, मतदान दिवस के लिए इंतजामात जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों से अब तक प्रगति की जानकारी ली।
एक दिन में दस लाख रूपये बैंक से निकालने वालों पर नज़र- गौतम ने मादक पदार्थो की सप्लाई को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने 10 लाख से ज्यादा अवैध जब्ती पर तुरंत आयकर विभाग को सूचना देने, वोटर हैल्प लाइन नंबर 1950 का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान एक दिन में 10 लाख से अधिक राशि निकलवाने वालों की सूचना बैंकर्स संबंधित विभाग को देंगे।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि पुलिस अधिकारी लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सकारात्मक माहौल बनाएं,ताकि आमजन भयमुक्त होकर मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि अवैध शराब एवं डोडापोस्त की रोकथाम के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि शराब की दुकानों से बिक्री में अचानक वृद्धि हुई है तो उसकी जांच करें तथा प्रतिदिन यह रिपोर्ट भेजें कि उसका बड़ी मात्रा में प्रयोग कहां हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त क्षेत्र भ्रमण कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लें।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...