👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 🤜
📸 ☑️
बीकानेर 03-04-2019।
थाना कोटगेट क्षेत्र की बी. सेठिया गली में ऑन लाईन कैसीनों संचालक व उसका सहयोगी सहित 11 व्यक्तियों को बैट लगाते गिरफ्तार, इनके कब्जा से कुल 09 कम्प्यूटर, एसेसरीज, दो मोडम व 45,740/- रूपये बरामद
03-04-2019 को थानाधिकारी कोटगेट धरम पूनिया एवं उसकी टीम ने ऑन लाईन कैसीनों संचालक व उसका सहयोगी सहित 11 व्यक्तियों को बैट लगाते गिरफ्तार कर उनके कब्जा से कुल 09 कम्प्यूटर, एसेसरीज, दो मोडम व 45,740/- रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक, बीकानेर प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि रेंज महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर डॉ. बी.एल. मीणा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर दिये गये निर्देशों के क्रम में थानाधिकारी कोटगेट धरम पूनिया को सूचना मिली कि बी. सेठिया गली में श्रीमती शारदा के सोहन भवन में उसका लड़का सन्नी चायल पुत्र स्व. शान्ति लाल चायल अपने घर में ऑन लाईन कैसीनों चला रहा है, जिस पर धरम पूनिया ने पुलिस अधीक्षक, बीकानेर को अवगत कराकर 3/4 आर.पी.जी.ओ. का वारण्ट प्राप्त कर तुरन्त अपनी टीम कन्हैयालाल उप निरीक्षक, राकेश हैड कानि. 270, जुबेर खान कानि. 1705, नन्दराम कानि. 1815, मामराज कानि. 320 के साथ श्रीमती शारदा के सोहन भवन में छापा मारकर ऑन लाईन कैसीनों संचालक सन्नी चायल व उसका सहयोगी भवानी शंकर मोची सहित 11 व्यक्तियों फिराज, राकेश, किशन कुमार, धनराज, शहरयाल अली, महेश, देव सोनी, रियाज मुगल, गिरधारी, पूनमचन्द सोनी, विक्की सोनी आदि को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 09 कम्प्यूटर, ऐसेसरीज, 02 मोडम व 45740/- रूपये बरामद किये गये। यह ऑन लाईन कैसीनो पिछले काफी दिनों से सक्रिय था जो पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदलता रहता था। ये लोग कम्प्यूटर पर ऑन लाईन साफ्टवेयर पर लोगों से दांव लगवाते है। कैसीनो में सारा सिस्टम ऑन लाईन होने की वजह से इनका लॉग व हिस्ट्री भी नहीं बनती है। कैसीनों में 0 से 36 नम्बर तक अंकों पर दांव लगाते है, लगाये हुए पैसो पर 36 गुना वापिस करने का प्रलोभन देकर दावं लगवाया जाता है।
इस कार्यवाही पर थाना कोटगेट में कैसीनो संचालक व इनके साथ गिरफ्तार अन्य लोगों के विरूद्ध धारा 420 आई.पी.सी, 66 आई.टी एक्ट तथा 3/4 आर.पी.जी.ओ. में अभियोग पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में मुख्य भूमिका जुबेर खान कानि. 1705 व संजयपाल कानि. 1249 की रही है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...