हिन्दू नववर्ष चैत्र प्रतिपदा एकम पर हिन्दू जागरण मंच द्वारा 6 अप्रैल को निकलेगी हिन्दू धर्मयात्रा
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 🤜
बीकानेर। हिन्दू नववर्ष चैत्र प्रतिपदा एकम पर हिन्दू जागरण मंच द्वारा 6 अप्रैल को निकलने वाली हिन्दू धर्मयात्रा की तैयारियां जोरो पर है। मंच द्वारा विभिन्न मौहल्लों में जनसम्पर्क सभाए आयोजित की जा रही है। बुधवार को रानी बाजार, सुजानदेसर व बंगला नगर में सभाएं की गई। हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त संयोजक जेठानन्द व्यास ने आव्हान किया कि इस अवसर पर हर हिन्दू अपने घर के आगे रंगोली सजाए, रंगबिरंगी रोशनियों से अपना घर सजाए व अपने घर पर भगवे रंग की झण्डी जरूर लगाए। मंच के कार्यालय में झडियों का वितरण जारी है। धर्मयात्रा को सफल बनाने के लिए गुरूवार को नत्थूसर गेट बाहर स्थित किराड़ू बगेची से सायं 4 बजे विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...