स्नान पूजा से खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव का आगाज
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 🤜
स्नान पूजा से खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव का आगाज
बीकानेर। खरतरगच्छ की गौरवशाली परम्परा एवं स्वर्णिम अतीत को 1000 वर्ष पूर्ण हो रहे है। जिसके उपलक्ष में 4 से 8 अप्रेल तक अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पत्रकारों को आयोजन की जानकारी देते हुए श्री जैन श्वेताम्बर खतरगच्छ संघ ट्रस्ट के पूर्व मंत्री गेवरचंद मुशरफ ने बताया कि गुरूदेव श्री जिनचंद्र सूरि महाराज के पावन सान्निध्य में प्रात: 7.00 बजे स्नात्र पूजा, प्रात: 10.30 बजे श्री जिनेश्वर सूरि नगरी का उद्घाटन के साथ सहस्त्राब्दी महोत्सव का आगाज हुआ। दोपहर में मेहंदी वितरण, एवं सत्य साधना के विभिन्न सत्र आयोजित हुए। उन्होंने बताया कि 5 अप्रेल को प्रात: 6.00 बजे मशाल यात्रा निकलेगी जो सत्य साधना केन्द्र, नाल से प्रारंभ होकर जस्सुसर गेट पहुंचेगी वहां से बीकानेर शहर के कुछ विद्यालयों के लगभग 2000 बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई जाएगी जो बड़ा उपासरा रांगड़ी चौक पहुंचेगी, वहांध्वज वंदन, गुरूवंदन कार्यक्रम आयोजित होगा। बड़ा उपासरा के अध्यक्ष अजय धारीवाल ने बताया कि सत्य साधना केन्द्र, नाल में दादागुरूदेव की बड़ी पूजा,राजा कुमारपाल की आरती, शाम 7 बजे पूज्य गुरूदेव श्री जिन विजयेन्द्र सूरिजी के जीवन पर आधारित एक आध्यात्मिक विरासत फिल्म विजय की प्रस्तुति होगी। इसी तरह 6 अप्रेल को प्रात: 8 बजे वरघोड़ा प्रभू पालकी, गुरू भगवंतो के सान्निध्य में पाश्र्वचंद सूरि दादावाड़ी से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बड़ा उपासरा, रांगड़ी चौक पहुंचेगी। जहां पर गुरूवाणी श्रवण एवं महामांगलिक का आयोजन होगा। शाम 4.00 बजे जैनाचार्य श्री दिव्यानंद सूरिजी एवं यतिवर्य डॉ वसंत विजयजी महाराज का भव्य प्रवेश जिनेश्वर सूरि नगरी, नाल से सत्य साधना केन्द्र, नाल में होगा। शाम 1000 दीपक का प्रज्जवलन एवं गुरू इकतीसा एवं भजन संध्या सत्य साधना केन्द्र, नाल में होगी। जिसमें संगीतकार देवेन्द्र बगानी कोलकाता व गुरुभक्त पीन्टू स्वामी बीकानेर अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन से जुड़े सुरेन्द्र डागा ने बताया कि 7 अप्रेल को प्रात: 7.30 बजे प्रभातफेरी तेरापंथ भवन, नाल से प्रारंभ होकर सत्य साधना केन्द्र, नाल पहुंचेगी। खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव का आयोजन एवं कुशल विद्यापीठ रजत महोत्सव होगा। 8 अप्रेल को प.पू. गुरुदेव श्रीपूज्यजी श्री जिनचन्द्रसूरीजी म.सा. के मार्गदर्शन में 10 दिवसीय सत्यसाधना शिविर का शुभारम्भ होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन की सुव्यवस्थित सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, विधायक सुश्री सिद्धी कुमारी, महापौर नारायण चौपड़ा एवं अनेक गणमान्य अतिथि एवं देश-प्रदेश से हजारों श्रद्धालु पधारेगें। इस अवसर पर आमंत्रण पत्र का विमोचन गेवरचंद मुशरफ,अजय धारीवाल,जवाहर डोसी,सुरेन्द्र डागा,विकास चोपड़ा,कुशल बांठिया,डी पी पच्चीसिया ने किया।
इनका आतिथ्य में होंगे आयोजन
पांच दिवसीय आयोजन में मुख्य रूप से सी.ए. शांतिलाल डागा परिवार हैदराबाद, बुलाकीचंद, इन्दरचन्द नाहटा परिवार बीकानेर- मुम्बई, सुन्दरलाल नाहर परिवार महिदपुर-कर्नाटक,इन्दरमल ज्ञानचंद धाड़ीवाल परिवार महिदपुर, ओम डोसी परिवार कोलकाता, सुगनचन्द राजेन्द्र कुमार ककरेचा परिवार उज्जैन, सुरेश रामजी भाई वड़ारिया परिवार सूरत, महोत्सव के स्वर्णस्तम्भ शाह परिवार ऊ ंझा, लोढ़ा परिवार कोलकाता, बांठिया परिवार बीकाने-कोलकाता, बम परिवार इन्दौर-मंदसौर, बोथरा परिवार चंडीगढ़, शाह परिवार मुम्बई, चौरडिय़ा परिवार अजीमगंज (कोलकाता)। रजत स्तम्भ रुप में 13 परिवार सम्मिलित है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...