बीटीयू, बीकानेर में सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना से लाखों की बचत
👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 🤜
📸 ☑️
बीटीयू, बीकानेर में सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना से लाखों की बचत
माननीय प्रधानमंत्री महोदय की गैर परंपरागत ऊर्जा स्त्रोतो से बिजली उत्पादन एवं खर्च करने के बड़े उद्धेश्य को लेकर बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर में सौर ऊर्जा का संयंत्र स्थापित करने के 25 वर्षीय करार पर आज दिनांक 03 अप्रेल 2019 को सौर ऊर्जा की आपूर्ति के संयंत्र का उद्घाटन बीटीयू के माननीय कुलपति महोदय प्रो. एच.डी. चारण ने अपने करकमलों द्वारा किया ।
इस संयंत्र को स्थापित करने का उद्धेश्य बिजली की आपूर्ति सुचारु रुप से करना एवं प्रति यूनिट बिजली के खर्च को कम करना है वर्तमान में प्रति युनिट बिजली का खर्च लगभग 10/-रूपये प्रति युनिट आता है वहीं सौर ऊर्जा संयंत्र के चालु होने से विश्वविद्यालय का प्रति युनिट बिजली खर्च रूपये 3.19/- की दर से हो जायेगा। प्रति यूनिट का उक्त खर्च 25 साल तक स्थिर रहेगा जो कि विश्वविद्यालय को 25 वर्षो में 06 करोड रूपये का लाभ प्रदान करेगा साथ ही विश्वविद्यालय में प्राकृतिक स्त्रोत के उपयोग से ऊर्जा उपलब्ध रहेगी, जिससे देश में कोयले व अन्य स्त्रोतों से निर्भरता कम होगी । जिससे बिना किसी लागत के विश्वविद्यालय को सालाना तकरीबन राशि 24 लाख रूपये तक की बचत होगी। इस सौर ऊर्जा संयंत्र से विश्वविद्यालय में 195 किलो वाॅट बिजली उत्पादन कर विश्वविद्यालय परिसर को रोशन किया जाएगा। जिससे विश्वविद्यालय को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल सकेगी। बीटीयू के माननीय कुलपति महोदय प्रो. एच.डी. चारण ने बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने से बिजली की 24 घण्टे सुविधा तथा बिजली सस्ती दर से प्राप्त होगी । सौर ऊर्जा संयंत्र के लगाने से बिजली के बिल के खर्च में करीबन 60 से 70 प्रतिशत की कमी होगी । उक्त सौर ऊर्जा संयंत्र पर विश्वविद्यालय पर किसी भी तरह का कोई भी वित्तीय भार नहीं आया है। उद्घाटन के दौरान माननीय कुलपति महोदय के साथ बिजली विभाग के सहायक अभियन्ता जितेन्द्र सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एस.के.बंसल, बीटीयू के निदेशक शैक्षणिक मामले डाॅ. वाई.एन.सिंह एवं बीटीयू के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...