Type Here to Get Search Results !

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवसः जिला स्तरीय कौशल उन्नयन कार्यशाला मंगलवार को

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, YouTube के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी .. 👇👇👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवसः जिला स्तरीय कौशल उन्नयन कार्यशाला मंगलवार को
👇👇 👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवसः जिला स्तरीय कौशल उन्नयन कार्यशाला मंगलवार को

बीकानेर, 4 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019 के उपलक्ष में मना जा रहे सप्ताह के तहत मंगलवार को बीकानेर पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय कौशल उन्नयन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 
    महिला अधिकारिता उपनिदेशक मेघा रतन ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत ब्लाॅक टास्क फोर्स की द्वारा यह कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में जिले के समस्त विकास अधिकारी, आर.सी.एच.ओ, ब्लाॅक सी.एम.एच.ओ, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाईन अधिकारी, प्रचेता, कर्मचारी आदि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं महिला शक्ति केन्द्र से संबंधित मुद्दों पर 7 मार्च को एन.एस.एस, नेहरू युवा केन्द्र, एन.सी.सी, स्काउट गाईड के साथ कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में साथिन, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, किशोरी बालिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित 500 से अधिक महिलाएं सहभागी बनेगी। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ साथिन पुरस्कार, यशोदा पुरस्कार (आई.सी.डी.एस) आदि सम्मान दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सप्ताह के तहत महिला सशक्तीकरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies