Type Here to Get Search Results !

जन जीवन कल्याण सेवा समिति द्वारा महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं का सम्मान

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, YouTube के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी .. 👇👇👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇
जन जीवन कल्याण सेवा समिति द्वारा
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आठ महिलाओं का सम्मान
👇👇 👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

जन जीवन कल्याण सेवा समिति द्वारा
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आठ महिलाओं का सम्मान
जनजीवन कल्याण सेवा समिति द्वारा महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु  अजित फाउंडेशन सभागार में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में आठ महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस समारोह में पर्वतारोहण में विशेष उपलब्धि हेतु डॉ. सुषमा बिस्सा, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. समीक्षा व्यास, संगीत के क्षेत्र में ज्योति वधवा ‘रंजना’ और समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीमती रजनी कालरा, डॉ. दीपिका व्यास,श्रीमती अर्चना सावनसुखा, श्रीमती विजयलक्ष्मी रंगा एवं श्रीमती शारद पुरोहित को सम्मानित किया गया. कर्यक्रम  की मुख्य अतिथि  महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यलय की  प्रोफेसर मेघना शर्मा थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए डूंगर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. बेला भनोत ने कहा कि हमारे पौराणिक ग्रंथों में महिला शक्ति को किसी भी रूप में कमतर नही माना गया है. संस्था के महासचिव डॉ. एम एल व्यास ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में संस्था ने विगत अडतीस वर्षो से संस्था ने कई महत्वपूर्ण आयोजन किये हैं. संस्था उपाध्यक्ष डॉ. अजय जोशी ने इस अवसर पर कहा कि पुरुष और महिला एक ही गाडी के दो पहियों के समान है ये एक दूसरे के सहयोगी और पूरक हैं. संस्था के अध्यक्ष एन. डी. रंगा ने कहा कि महिला शक्ति का सम्मान सम्पूर्ण मानव जाति का सम्मान है. इस अवसर पर कवि चन्द्र शेखर जोशी ने कहा महिलाओं के उत्थान के बिना समाज का उत्थान संभव नही है. कार्यक्रम का  संचालन करते हुए डॉ. सुधा आचार्य ने कहा कि देश के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. संस्था की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता ने सभी सम्मनित महिलाओं को बधाई दी और उनको समाज की अन्य महिलाओं के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वाह का आह्वान किया. इस समारोह में डॉ. मधुरिमा सिंह, अधिवक्ता सुमन शेखावत, जमुना सेवग, श्री भक्ति राम पांडे, चद्रकला बांठिया, श्री जगदीश वधवा, श्री श्याम सुन्दर पांडे, सरोज ओझा, नागेश्वरजोशी, जुगल किशोर, डॉ. किशन भाटी, भगवान् दास परिहार ने भी विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान की चर्चा की.
कार्यक्रम में राज कुमार आचार्य,सीमा रंगा, डॉ. मनमोहन व्यास, इंदु हर्ष, प्रेमा पणिया,इंद्र कुमार छंगानी, हास्य कवि बाबू लाल छंगानी आदि कई गण मान्य व्यक्तियों ने भी सहभागिता की.कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुधा आचार्य ने किया और आभार ज्ञापन श्री एन डी रंग ने किया.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies