ऊंट उत्सव : ‘हैरिटेज वाॅक’ रविवार को
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 .. 👇👇👇 👇👇👇
👇👇👇👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
ऊंट उत्सव : ‘हैरिटेज वाॅक’ रविवार को
बीकानेर, 12 जनवरी। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दूसरे दिन रविवार रामपुरिया हवेलियों के आगे से प्रातः 9 बजे हैरिटेज वाॅक की शुरूआत होगी। यह मोहता चौक , मरूनायक चौक, सब्जी बाजार, चूड़ी बाजार, लक्ष्मीनाथ घाटी से होते हुए बीकाजी की टेकरी तक पहुंचेगी।
हैरिटेज वाॅक के शुरूआत में रामपुरिया हवेलियों के पास राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों और समाजों की पगड़ियों एवं साफों तथा आसाणियों के चौक में परम्परागत चौपड़ का प्रदर्शन किया जाएगा। मोहता चौक में स्थानीय कलाकार गणगौर के गीत गाएंगे। मोहता चै में ही एक हवेली की स्वर्ण नक्काशी का अवलोकन करवाया जाएगा। मरूनायक चौक में उस्ता आर्ट के तहत निर्मित विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
सब्जी बाजार स्थित गोल चौकी पर बारहगुवाड़ के लोक कलाकारों द्वारा रम्मत तथा भाण्डाशाह जैन मंदिर के आगे कपड़े पर ब्लाॅक प्रिंटिंग का प्रदर्शन किया जाएगा। हैरिटेज वाॅक यहां से बीकाजी की टेकरी पहुंचेगी, जहां ‘चंग पर धमाल’ कार्यक्रम होगा। यहां फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में ऊंट उत्सव, हवेलियों सहित विभिन्न कार्यक्रमों के फोटो प्रदर्शित किए जाएंगे।
हैरिटेज वाॅक के समापन पर बीकाजी की टेकरी में ‘फूड काॅर्नर’ होगा। यहां आमजन बीकानेरी कचौड़ी, कड़ाई के दूध और जलेबी का स्वाद चखेंगे। यहां पापड़, बड़ी और मूंगोड़ी की स्टाल भी लगाई जाएगी। विभिन्न स्थानों पर बैंडवादन होगा तथा विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...