विराट हिंदू सम्मेलन में दिया जागरूकता का संदेश
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 .. 👇👇👇 👇👇👇
👇👇👇👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
विराट हिंदू सम्मेलन में दिया जागरूकता का संदेश
बीकानेर। गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर हिन्दू जागरण मंच द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन नत्थूसर गेट के बाहर स्थित किराड़ू बगेची में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वन्दना व दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिक्ख सन्त सुरेन्द्र सिंह जी, हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त संयोजक जेठानन्द व्यास थे। इस अवसर पर सिक्ख सन्त सुरेन्द्र सिंह ने गुरू गोविन्द सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और सिक्ख समुदाय के बच्चों को जन्म से ही हिन्दुत्व के प्रति जागरूक करने की बात कही। जेठानन्द व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य हिन्दूओं को अपने धर्म के प्रति जागरूक करना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हिन्दूओं में एकता की भावना जागृत होगी। इसके पश्चात् गुरू गोविन्द सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और विशालकाय मां भारती के दरबार में महाआरती की गई। शैलेष गुप्ता व अनिल पुरोहित ने हिन्दू जागरण मंच एवं कार्यक्रम का परिचय बताया। बाद में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें शंकर व्यास सहित नगर के अनेक कलाकारों ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन विनोद सैन ने किया। महानगर सह संयोजक बजरंग तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

write views