खबरों में बीकानेर... ✍🏻'पुकार' के पीले चावल बांटकर किया आमंत्रित 👉 💘 📷 'पुकार' के पीले चावल बांटकर किया आमंत्रित मातृ शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा का अभियान 'पुकार' बुधवार को ग्राम पंचायतों और वार्डों में होंगी जाजम बैठकें बीकानेर, 5 अप्रैल। गर्भवती और धात्री महिलाओं तथा दो वर्ष तक के बच्चों की विशेष देखभाल, जच्चा-बच्चा टीकाकरण तथा पोषण सहित इनके सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान ‘पुकार’ बुधवार से शुरू होगा। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर जाजम बैठकें आयोजित होंगी। इन बैठकों के लिए मंगलवार को ग्राम पंचायतों में गर्भवती और धात्री महिलाओं को पीले चावल बांटकर आमंत्रित किया गया। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की पहल पर प्रारंभ होने वाले अभियान के तहत एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा घर-घर जाकर गर्भवती और धात्री महिलाओं का चिन्हीकरण करेंगी। गर्भधारण के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र या उप स्वास्थ्य केन्द्र में पंजीकरण और ममता कार्ड बनवाना, गर्भावस्था के दौरान 4 बार आवश्यक जांचें करवाना, चौथे माह...
औरों से हटकर सबसे मिलकर Latest Info, News; Articles, policies, political, politics,