बीकानेर में वॉल क्लाइंबिंग एवं एडवेंचर गतिविधियां प्रतिमाह होगी नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नर का अभिनन्दन -
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर में वॉल क्लाइंबिंग एवं एडवेंचर गतिविधियां प्रतिमाह होगी
नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नर का अभिनन्दन -
नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नर का अभिनन्दन -
बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड बीकानेर द्वारा राज्य प्रशिक्षण केंद्र माउंट आबू में नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नर प्रधानाचार्य मनीष गहलोत, संदीप जैन, योगेश्वर साध का अभिनन्दन किया गया।
स्थानीय संघ कार्यालय, त्यागी वाटिका में आयोजित शांति भंडारी संचित कोष क्रियान्वयन कमेटी की बैठक में यह अभिनंदन किया गया। यह बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज तंवर ने की । बैठक में संचित कोष से आयोजित होने वाले कब बुलबुल उत्सव, एडवेंचर एवं अन्य स्काउट गाइड गतिविधियों के सम्बन्ध में गहन विचार विमर्श किया गयाl। बैठक में बीकानेर में वॉल क्लाइंबिंग एवं अन्य एडवेंचर गतिविधियां प्रतिमाह आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।
बैठक में पूर्व मंडल सचिव अशोक कुमार खन्ना ,देव आनंद पुरोहित,सहायक राज्य संगठन आयुक्त रामजस लिखाला , स्थानीय संघ चेयरमैन पीके मित्तल, सचिव भुवनेश्वर प्रसाद, रोवर लीडर डॉ.उमाकांत गुप्त, घनश्याम स्वामी, मंडल लेखाधिकारी ईश्वरलाल गहन, बनवारी लाल छिपा शामिल थे।




Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...